विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2023

शाहरुख के बाद बेटे अबराम 'मन्नत' की बालकनी पर आए नजर! वायरल VIDEO देख क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Abram Khan Video Viral: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम वायरल वीडियो में मन्नत के घर के बाहर खड़े लाखों फैंस का अभिवादन करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.

शाहरुख के बाद बेटे अबराम 'मन्नत' की बालकनी पर आए नजर! वायरल VIDEO देख क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
अबराम खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान पठान की रिलीज के बाद बीते दिन अपने घर मन्नत की बालकनी में हमेशा की तरह फैंस का शुक्रिया कहने आए, जिसकी वीडियो और फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लेकिन अब एक्टर के बेटे अबराम खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को हाय कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. स्टारकिड अबराम की इस वीडियो पर फैंस का क्यूट रिएक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं इस वीडियो पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख खान के बेटे अबराम खान मन्नत की बालकनी में खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते हुए दिख रहे हैं. इस छोटी वीडियो को देखकर फैंस भी अबराम की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा नन्हे राजकुमार अबराम खान फैंस का अभिवादन करने के लिए यह बालकनी पर थे, यह बहुत प्यारा था. दूसरे यूजर ने अबराम की क्यूटनेस पर हार्ट इमोजी शेयर किया है. 

वीडियो की बात करें तो यह बेहद छोटी वीडियो है, जिसमें अबराम जल्दी से बालकनी से फैंस को हाय कहकर वापस घर के अंदर जाते दिख रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में शाहरुख खान नहीं नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो पुराना है. लेकिन फैंस इस वीडियो को पसंद भी खूब कर रहे हैं.

बता दें, शाहरुख खान कुछ घंटों पहले ही अपनी फिल्म पठान को प्यार देने वाले फैंस का शुक्रिया अदा करने अपने घर की बालकनी पर पहुंचे थे. इस दौरान वह फैंस के लिए अपना आइकॉनिक पोज भी करते हुए दिखे थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म की बात करें तो पठान भारत में ही नहीं दुनियाभर में बेहद पसंद की जा रही है. इसके चलते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पठान हर दिन नया रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abram Khan, Abram Khan Video, Abram Khan In Mannat Balcony, Abram Khan With Fans, Abram Khan With Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Shahrukh Khan Mannat, Pathan, Ndtv India, Ndtv Hindi, Ndtv News, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood, Bollywood News, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com