बॉलीवुड की गलियों में हर दिन नई हलचल रहती है. लेकिन इस बीच कुछ ऐसी खबरें होती हैं जो सबसे आगे निकलकर बाजी मार जाती हैं. क्योंकि ये अपडेट्स फिल्म्स, एक्टर्स और ओटीटी प्लैटफॉर्म से जुड़ी होती हैं. सभी खबरें अगर एक साथ मिल जाएं इससे बढ़कर और क्या चाहिए तो चलिए आज आपको बता देते हैं कि एंरटेनमेंट की दुनिया से ऐसी कौनसी खबरें निकलीं जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं और पब्लिक को हैरान भी किया. पेश है एंटरटेनमेंट टॉप-5
1- यश की टॉक्सिक को OTT पर भी नहीं मिल रहा 'भाव'
500 करोड़ के बजट में बनी यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को पहला झटका बॉक्स ऑफिस पर लगा और अब दूसरा झटका ओटीटी प्लैटफॉर्म की तरफ से मिला है. यश, नयनतारा, कियारा आडवाणाी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की फिल्म को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्टो में कहा जा रहा है कि टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज के लिए जो मोटी रकम मांगी जा रही थी. अब फिल्म को उसके चार गुना कम कीमत पर बेचा गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2- संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया इंकार
संजय दत्त मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक के सामने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, मिनिस्टर ने स्टेज पर संजय दत्त से मराठी में बात करने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने एक मजाक किया और मराठी बोलने से मना कर दिया. बता दें कि महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी बोलने की काफी चर्चा हो रही है, जिसके चलते कॉन्ट्रोवर्सी भी हो रही है. संजय दत्त का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
3- NBK की 111वीं फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, नाम रखा 'दादा'
66 साल के एक्शन हीरो NBK की नई फिल्म की पहली झलक रिलीज हो गई है. अभी तक अखंडा और डाकू महाराज बनकर दर्शकों को जोरदार एक्शन फिल्म दिखाने वाले इस एक्टर की ये 111वीं फिल्म है. फिल्म का नाम दादा रखा गया है. गॉड ऑफ मासेज के माम से मशहूर नंदमूरी बालाकृष्ण की स्टाइलिश एक्शन फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी डायरेक्ट कर रहे हैं. यहां देखें फिल्म की पहली झलक.
4- 8 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म
कनिका ढिल्लों की फिल्म भारत से बाहर भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही है और रिलीज के कुछ ही दिनों में ग्लोबल स्तर पर नेटफ्लिक्स की एक बड़ी सफलता के रूप में उभर रही है. 5 सितंबर तक तापसी पन्नू स्टारर यह एक्शन थ्रिलर 8 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 49 अन्य देशों में टॉप 10 में अपनी जगह बना चुकी है. कौनसी है ये फिल्म डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
5- हैवान का वो एक सीन जिसके बाद 2 दिन तक लेटे रहे सैफ अली खान
सैफ अली खान ने बताया कि हैवान फिल्म में उनका किरदार मार्शल आर्ट्स जानता है और एक बेहद दमदार एक्शन सीन में नजर आता है. सैफ ने अपने किरदार के बारे में बताते क्या क्या जानकारी दी और इस सीन के बारे में क्या डिटेल शेयर की. ये जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर.
ये Video भी देखें: अक्षय कुमार ने बताया रिटायरमेंट के बाद का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं