विज्ञापन

DDLJ का 30 साल पुराना गाना, आनंद बख्शी को नींद में सुझे लिरिक्स, पहले हुआ रिजेक्ट बाद में बना ब्लॉकबस्टर, आशा भोसले- अभिजीत की आवाज में अमर

DDLJ Song: आज हम आशा भोसले के उस गाने के बारे में बात करेंगे, जिसे उन्हें 90 के ब्लॉक बस्टर फिल्म में गाया था. फिल्म हिट हुई थी और आशा भोसले के गाए गाने ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए. यह गाना आज भी हर जेनरेशन का फेवरेट है.

DDLJ का 30 साल पुराना गाना, आनंद बख्शी को नींद में सुझे लिरिक्स, पहले हुआ रिजेक्ट बाद में बना ब्लॉकबस्टर,  आशा भोसले- अभिजीत की आवाज में अमर
DDLJ के इस गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी को सुझे नींद में
नई दिल्ली:

DDLJ Song: 'इंडिपॉप की रानी' और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़ कर एक गाने दिए. वह अपनी खनकती आवाज के लिए जानी जाती थीं.  उन्होंने अपने करियर में  हजारों गानें गाए. प्लेबैक गायन की बेहतरीन कला से लेकर एक्सपेरिमेंटल गानों तक, उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के लिए हमेशा खास रहेगी.  उन्होंने अपने करियर में 20 भाषाओं में रिकॉर्ड किए गए 12,000 से ज्यादा गानें गाए. यह उन्हें भारतीय संगीत के इतिहास की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में से एक बनाती है. हालांकि आज हम आशा भोसले के उस गाने के बारे में बात करेंगे, जिसे उन्हें 90 के ब्लॉक बस्टर फिल्म में गाया था. फिल्म हिट हुई थी और आशा भोसले के गाए गाने ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए. यह गाना आज भी हर जेनरेशन का फेवरेट है.

कौन सा है वो गाना  
आशा भोसले के करियर का एक दिलचस्प किस्सा मशहूर रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और उसके गाने "जरा सा झूम लूं मैं" से जुड़ा है.  बहुत से लोग नहीं जानते कि फाइनल वर्शन तक पहुंचने से पहले इस गाने को लंबे रचनात्मक संघर्ष से गुजरना पड़ा था. शुरुआती कंपोजिशन को डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था. उन्हें लगा कि गाने की एनर्जी फिल्म की कहानी और स्क्रीन पर चल रही स्थिति से मेल नहीं खा रही थी. मशहूर म्यूजिक जोड़ी जतिन-ललित ने कई वर्शन पर एक्सपेरिमेंट किए, लेकिन प्रोडक्शन के दौरान मंजूरी मिलने में देरी होती रही.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

फाइनल वर्शन के पीछे का रचनात्मक सफर
गाने को बनाने की प्रक्रिया में कई रातों तक बनाने वाले जगे, लेकिन उन्हें अचानक प्रेरणा मिली. कंपोज़र जतिन पंडित ने बताया कि धुन देर रात को तब सूझी जब वे सो रहे थे. वे जागे और तुरंत उस आइडिया को रिकॉर्ड किया. उन्होंने धुन को जीवंत और सदाबहार बताया, जो बाद में फिल्म के उस चंचल सीन के साथ बिल्कुल सही बैठी, जिसमें शराब पीने के बाद किरदार के इमोशन्स में बदलाव आता है. कई कोशिशों के बाद टीम ने प्रोड्यूसर्स को गाना दोबारा सुनने के लिए मनाया और धीरे-धीरे इस वर्शन को मंजूरी मिल गई.

आशा भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य का जादू
फाइनल रिकॉर्डिंग में आशा भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य की आवाजें थीं, जिनकी एनर्जी ने गाने में जान डाल दी. महान गीतकार (स्वर्गीय) आनंद बख्शी के लिखे बोलों ने गाने को एक चंचल और रोमांटिक अंदाज दिया, जो शाहरुख खान और काजोल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ बिल्कुल सही मेल खाता था. जब गाना बनकर तैयार हुआ, तो प्रोडक्शन टीम जिसमें स्वर्गीय यश चोपड़ा और उनकी पत्नी स्वर्गीय पाम चोपड़ा भी शामिल थीं. इसकी बहुत तारीफ की. शाहरुख खान ने भी सुनने के बाद गाने की तारीफ की और इस प्रतिक्रिया के बाद इसे फिल्म में शामिल करने का फैसला पक्का हो गया.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन
 
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बारे में  

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई और यह आदित्य चोपड़ा की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी. फिल्म में सात गाने थे और वे सभी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुए. लगभग 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 103 करोड़ रुपये की कमाई की और यह अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई. इसने कुल 11 अवॉर्ड जीते, जिनमें 1 नेशनल अवॉर्ड और 10 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं, जिससे इसका साउंडट्रैक भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे मशहूर साउंडट्रैक में से एक बन गया.

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDLJ, Ddlj Actress, DDLJ Song Dance, DDLJ Songs, Ddlj Movie Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com