सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के नए सीजन में लेजेंड्स की वापसी होने वाली है, जिसकी झलक हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो के साथ शेयर की है. दरअसल, 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' जल्द आने वाला है, जिसके पहले प्रोमो में जानी-पहचानी आवाजें नजर आ रही हैं. इनमें अभिजीत सावंत, सलमान अली, ऋषि सिंह का नाम शामिल है. जबकि हिमेश रेशमिया का दमदार कमबैक भी देखने को मिला, जो उन्होंने 21 साल पुराना गाना गाकर किया. फैंस इस प्रोमो को देखकर इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं.
इंडियन आइडल में जज बनकर लौटे हिमेश रेशमिया
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव (Sony LIV) पर जल्द आने वाले 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' का पहला प्रोमो लॉन्च किया, जिसकी शुरुआत जज के तौर पर हिमेश रेशमिया की वापसी से होती है. अपने 2005 के हिट गाने 'आशिक बनाया आपने' पर एंट्री करते हुए, हिमेश मंच पर पुरानी यादें ताजा करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, "यह शो वह इतिहास रचने वाला है... जो अब तक नहीं हुआ."
ये भी पढ़ें- द वन के छठ गीत को सुन गदगद हुए फैंस, शारदा सिन्हा की आवाज ने किया इमोशनल, फैंस बोले- इसी के लिए फिल्म देखेंगे
लीजेंड्स की होगी वापसी
प्रोमो में सलमान अली, मो. दानिश, प्राजक्ता शुक्रे, अमित सना, सायली कांबले, अभिजीत सावंत, अंशिका चोनकर और ऋषि सिंह जैसे गायक नजर आ रहे हैं, जिन्हें इंडियन आइडल के लिए जाना जाता है. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है. एक यूजर ने लिखा, हिमेश रेशमिया की वापसी. द लीजेंड. द रॉकस्टार. दूसरे यूजर ने लिखा, हम जरुर देखेंगे रॉकस्टार हिमेश रेशमिया जज के रूप में वापसी करने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं