विज्ञापन

यश की ‘टॉक्सिक’ को OTT पर भी लगा जोर का झटका, 200 करोड़ रुपये मांग रहे थे मेकर्स, अब सिर्फ 30 करोड़ का ऑफर

यश की टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह निराश किया. लेकिन अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबर कोई हौसले बढ़ाने वाली नहीं है. फिल्म का ऑफर घट गया है. जानें क्या है मामला?

यश की ‘टॉक्सिक’ को OTT पर भी लगा जोर का झटका, 200 करोड़ रुपये मांग रहे थे मेकर्स, अब सिर्फ 30 करोड़ का ऑफर
टॉक्सिक के ओटीटी राइट्स को लेकर शुरू हुआ ये खेल
Social Media
नई दिल्ली:

500 करोड़ की यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर निराश करने के बाद अब ओटीटी पर भी जोर का झटका दिया है. यश, नयनतारा, कियारा आडवाणाी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की फिल्म को लेकर चौंकानवे वाली खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्टो में कहा जा रहा है कि टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज के लिए जो मोटी रकम मांगी जा रही थी. अब फिल्म को उसके चार गुना कम कीमत पर बेचा गया है. हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है.

150 करोड़ का ऑफर क्यों हो गया 30 करोड़

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज से पहले दो प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से करीब 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था. लेकिन मेकर्स और यश इससे संतुष्ट नहीं थे. उनकी मांग 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी. यश को भरोसा था कि फिल्म थिएटर में ब्लॉकबस्टर बनेगी और उसके बाद ओटीटी वैल्यूएशन और बढ़ेगा. लेकिन हुआ उलटा. खराब थिएट्रिकल रिस्पॉन्स के बाद डिजिटल प्लेयर्स पीछे हट गए. अब सभी भाषाओं के पोस्ट-थिएटरिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए सबसे बड़ा ऑफर जी5 का 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

टॉक्सिक का बजट और कलेक्शन

गीतू मोहनदास निर्देशित टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पहले दिन भारत में नेट कलेक्शन 100 करोड़ के पार गया था, लेकिन निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण कलेक्शन तेजी से गिरा. 12 दिनों में भारत नेट कलेक्शन लगभग 245 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 337 करोड़ के करीब है. 

अब आगे क्या है रास्ता?

अब जब ओटीटी राइट्स पर ही इतना बड़ा संकट आ गया है. फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला हुआ है. ऐसे में सैटेलाइट राइट्स से भी बड़ी रिकवरी की उम्मीद कम है, क्योंकि टीवी के लिए कंटेंट उपयुक्त नहीं माना जा रहा. ऐसे में मेकर्स नुकसान कम करने के लिए ओटीटी के लिए अलग कट तैयार करने पर विचार कर रहे हैं. ताकि कुछ जोड़कर कुछ रास्ता निकाला जा सके.  

टॉक्सिक साउथ की फिल्म के लिए एक सबक है क्योंकि पिछले कुछ समय में ठग लाइफ से लेकर कूली और हिंदुस्तानी 2 जैसी फिल्मों ने शोर तो खूब मचाया. लेकिन कमजोर कंटेंट की वजह से सब बंटाढार हो गया. ऐसे में कहानी को मेकर्स को नजरअंदाज नहीं करना होगा. फिलहाल 'टॉक्सिक' की ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म की पुष्टि का इंतजार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic OTT Deal, ZEE5, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com