66 साल के इस एक्शन हीरो की नई फिल्म की पहली झलक रिलीज हो गई है. अभी तक अखंडा और डाकू महाराज बनकर दर्शकों को जोरदार एक्शन फिल्म दिखाने वाला इस एक्टर की ये 111वीं फिल्म है जिसको नमाम दिया गया है दादा. गॉड ऑफ मासेज के माम से मशहूर नंदमूरी बालाकृष्ण की स्टाइलिश एक्शन फिल्म NBK111 का आधिकारिक 'टाइटल' दादा रखा गया है. निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की इस फिल्म का प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारु के वृद्धी सिनेमास बैनर के तहत हो रहा है.
एनबीके जन्मदिन 10 जून पर रिलीज हुए 'एंट्री ऑफ एन एरा' ग्लिम्पस के बाद अब टाइटल पोस्टर और नई झलक सामने आई है, जिसने फैंस में तहलका मचा दिया है.
दादा टाइटल और बालाकृष्ण का लुक
दादा टाइटल बालाकृष्ण के किरदार की सख्त और दबंग छवि को दिखाता है. इस वीडियो में वह काले चश्मे, लेदर जैकेट और मोटी सोने की चेन पहने नजर आ रहे हैं. कंधे पर हथियार टिकाए उनका लुक गैंगस्टर जैसा है. तेज नजर और कमांडिंग बॉडी लैंग्वेज किरदार को और डराने वाला बनाती है. मेकर्स ने उन्हें किंग ऑफ कैओस का खिताब भी दिया है.
टाइटल ग्लिम्पस में क्या है?
ग्लिम्पस की शुरुआत वॉइसओवर से होती है, जिसमें बालाकृष्ण के किरदार को शेर कहा गया है. पुलिस अधिकारी उन्हें घेरकर सीने में गोली मारने की चेतावनी देते हैं. जवाब में बालाकृष्ण का डायलॉग आता है कि ट्रिगर दबाने के लिए क्या चाहिए. यह सीन फैंस का दिल जीतने वाला है. एस. थमन का म्यूजिक इसे और भी पावरफुलस बनाता है. गोपीचंद मालिनेनी ने बालाकृष्ण को बड़े स्केल पर मास अवतार में पेश किया है.
रिलीज डेट का ऐलान
पोस्टर और ग्लिम्पस के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट भी बता दी है. दादा 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस पर थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म में मनोज मंचू और काजल अग्रवाल अहम भूमिकाओं में हैं. म्यूजिक एस थमन का है. एनबीके और गोपीचंद मालिनेनी एक बार फिर साथ आए हैं. इससे पहले दोनों की पिछली फिल्म 'वीरा सिम्हा रेड्डी' ब्लॉकबस्टर रही थी. इसलिए इस बार भी उम्मीदें बहुत ऊंची हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं