विज्ञापन

जिस हीरो से 12 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात, उसी के साथ एक फ्लॉप और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं करीना कपूर

करीना कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनसे उनकी पहली मुलाकात 12 साल की उम्र में हुई थी और उनके साथ उन्होंने दो यादगार फिल्में दीं.

जिस हीरो से 12 साल की उम्र में हुई थी पहली मुलाकात, उसी के साथ एक फ्लॉप और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं करीना कपूर
आमिर खान और करीना कपूर की पहली मुलाकात
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया. आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को देखा था, तब वह महज 12 साल की थीं और उन्हें बेहद क्यूट लगी थीं. 'कॉफी विद करण' शो में बातचीत के दौरान करीना कपूर ने आमिर खान से पूछा, "मेरे बारे में आपका पहला इंप्रेशन क्या था?" इस पर आमिर ने कहा, "मुझे याद है कि 12 साल की एक बहुत प्यारी-सी लड़की 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर बैठी रहती थी. वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ आती थी और हमें बड़े ध्यान से देखती रहती थी. मुझे वह बहुत क्यूट लगी थी."

बातचीत के दौरान आमिर ने करीना से भी पूछा कि उनकी कौन-सी आदत उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है. इस पर करीना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आपकी परफेक्शन वाली आदत. यह गलत नहीं है, लेकिन हर चीज बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप चाहते हैं. जब तक वैसा नहीं होता, तब तक आप संतुष्ट नहीं होते. कभी-कभी यह थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

आमिर खान और करीना कपूर ने बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया. दोनों पहली बार 2009 की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में साथ नजर आए, जिसमें आमिर ने रैंचो और करीना ने पिया का किरदार निभाया. इसके बाद 2012 में दोनों ने रीमा कागती निर्देशित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'तलाश: द आंसर लाइज विदिन' में स्क्रीन साझा की. फिल्म में आमिर इंस्पेक्टर सूरजन शेखावत और करीना रहस्यमयी रोजी की भूमिका में थीं. रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थीं. आमिर और करीना की आखिरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी 2022 की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई दी, जो हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रूपांतरण थी. इसमें आमिर ने लाल सिंह चड्ढा और करीना ने रूपा डिसूजा का किरदार निभाया.

यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही 4 दिन टॉप ट्रेंड में छाई ये फ्लॉप फिल्म, तीन महीने पहले थियेटर में हुआ था बुरा हाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Kareena Kapoor, Karisma Kapoor, Aamir Khan Kareena Kapoor, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com