विज्ञापन

VIDEO: संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया मना, महाराष्ट्र के मिनिस्टर से बोले- 6 साल जेल में नहीं सीखी

संजय दत्त हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे जहां महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सारनाइक के सामने मराठी बोलने से मना किया. 

VIDEO: संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया मना, महाराष्ट्र के मिनिस्टर से बोले- 6 साल जेल में नहीं सीखी
संजय दत्त ने इवेंट में मराठी बोलने से किया मना
नई दिल्ली:

संजय दत्त अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. वहीं हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में उन्होंने महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल, मिनिस्टर ने स्टेज पर संजय दत्त से मराठी में बात करने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने एक मजाक किया और मराठी बोलने से मना कर दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी बोलने की काफी चर्चा हो रही है, जिसके चलते कॉन्ट्रोवर्सी भी हो रही है. 

संजय दत्त ने मराठी बोलने से किया मना

इवेंट के वीडियो में संजय और सरनाईक स्टेज पर नजर आते हैं. वहीं मिनिस्टर कहते हैं, आजकल मैं सब लोगों को मराठी सिखा रहा हूं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह मामला सरनाईक के विभाग के हालिया आदेश से जुड़ा है, जिसके तहत मुंबई में काम जारी रखने के लिए ऑटो-रिक्शा चालकों को मराठी वाक्यांशों की व्यावहारिक समझ होना जरूरी है. वहीं जब इस बयान पर लोग हंसने लगे तो मराठी में उन्होंने कहा कि उनके (संजय दत्त) आने के बाद मैंने सोचा कि क्यों न हम सब मिलकर संजय दत्त से मराठी में बात करें. वे हिंदी में बात करते हैं, लेकिन हम सभी मराठी समझते हैं. 

ये भी पढे़ं- 8 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म, सिंगर ने किया प्रोड्यूस, 49 देशों में टॉप 10

संजय दत्त ने कही ये बात

इस पर संजय दत्त ने माइक लिया और कहा, प्रताप भाई, मैं 6 साल से जेल में रहा, यरवदा में. तब भी मराठी नहीं सीख पाया. मैं थोड़ा सीखा था. वहीं नेता के कंधे पर रख कर वह आगे कहते हैं, मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि मुझे यहां बुलाए. हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. 25 साल हो गए हैं. 

लोगों ने दिया रिएक्शन

संजय दत्त के इस वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ संजय दत्त या सलमान खान ही किसी मंत्री की बात को इस तरह नजरअंदाज कर सकते हैं और फिर भी मुस्कुरा सकते हैं.” दूसरे यूजर ने कहा, “उन्होंने बड़े स्टाइल से इसे इग्नोर किया.” तीसरे यूजर ने लिखा, “काश ऑटो वाले भी ऐसा कह पाते और भारी जुर्माने से बच पाते.” चौथे यूजर ने लिखा, “संजय दत्त 50 से ज्यादा सालों से मुंबई में रह रहे हैं और वह खुद कहते हैं कि यरवदा जेल में 6 साल बिताने के बाद भी वह मराठी नहीं सीख पाए. और उन्होंने सबके सामने बिना किसी शर्म के यह बात खुलकर मानी.”

ये भी पढे़ं- Hanuman Ansh Box Office: 31 दिनों में संडे को हनुमान अंश की सबसे ज्यादा कमाई, 6006.5% प्रॉफिट से रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Marathi Language, Maharashtra, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com