विज्ञापन

62 साल के विंदु दारा सिंह की रशियन वाइफ की 9 तस्वीरें, तब्बू की स्टार सिस्टर से हुई थी पहली शादी, 32 में हुआ तलाक

विंदु दारा सिंह की विदेशी पत्नी डीना उमारोवा की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस पानी भरती नजर आएंगी. दारा सिंह की रशियन डॉटर-इन-लॉ को देखने के बाद आप भी कहेंगे- बहू हो तो ऐसी!

62 साल के विंदु दारा सिंह की रशियन वाइफ की 9 तस्वीरें, तब्बू की स्टार सिस्टर से हुई थी पहली शादी, 32 में हुआ तलाक
दारा सिंह के बेटे की रूसी बीवी की 9 फोटो

अजय देवगन स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 समेत कई फिल्मों में नजर आए दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह अपनी रशियन पत्नी डीना उमारोवा के चलते भी चर्चा में रहते हैं. विंदू की विदेशी पत्नी खूबसूरती में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं. डीना एक्टर की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले विंदु ने बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह नाज आजमी से शादी रचाई थी. फराह बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं. तो जानते हैं कौन हैं विंदु दारा सिंह की रशियन पत्नी और दारा सिंह की बहू डीना उमारोवा और साथ ही देखेंगे उनकी ये 10 खूबसूरत तस्वीरें.

Latest and Breaking News on NDTV

विंदु दारा सिंह ने साल 1996 में बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह नाज आजमी से शादी रचाई थी और साल 2002 में उनका तलाक हो गया था. इस शादी से विंदू दारा सिंह को एक बेटा भी हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2002 में तलाक के चार साल बाद रशियन मॉडल डीना उमारोवा उनके जीवन में प्यार बनकर आईं. साल 2006 में विंदु ने कोई देर ना करते हुए डीना से शादी रचाई और दोबारा अपना घर बसा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

डीना एक शानदार मॉडल रही हैं और इसका अंदाजा उनकी खूबसूरती देखकर ही लगाया जा सकता है. जब आप डीना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालेंगे तो आपको उनकी एक से एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिलेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

डीना एक ब्यूटी सप्लायर कंपनी बेसो इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन हैं, जो महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में ब्यूटी प्रोडक्ट्स सप्लाई करते हैं. शादी से पहले डीना बतौर मॉडल ही काम करती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के बाद डीना ने मॉडलिंग से किनारा कर लिया और ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी को संभालने का काम शुरू किया. आपको बता दें, डीना अपने पति संग डांस रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

डीना और विंदु दारा सिंह ने डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 6 में बतौर जोड़ी भाग लिया था और दर्शकों को उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई थी. इसके बाद डीना को फिर कभी पर्दे पर नहीं देखा गया. डीना अब अपनी कंपनी का काम संभालती हैं और इंस्टाग्राम पर अपने प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अपनी खूबसूरत और स्टनिंग तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. डीना का मॉडलिंग लुक आज भी बरकरार है.

Latest and Breaking News on NDTV

रशियन मॉडल की तस्वीरों से पता चलता है कि वह आज भी किसी फिल्मी हसीना से कम सुंदर नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर डीना को फिलहाल 12.5 हजार फैंस फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों को लाइक करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

विंदु दारा सिंह और डीना को इस शादी से एक बेटी भी हुई है, जिसका नाम अमेलिया रंधावा है. अमेलिया खूबसूरती में मां से जरा भी कम नहीं हैं और वो भी अपनी की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अमेलिया अपनी मां के ब्रांड का चेहरा भी हैं और कई विज्ञापनों पर उनकी तस्वीरें देखने को मिलेंगी. अमेलिया आज 18 साल की हैं और बेहद खूबसूरत भी हैं. विंदु दारा सिंह भी अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: महिमा चौधरी की 19 साल की बेटी की 8 फोटो, बचपन से पिता का नहीं मिला प्यार, पर मां की है जान
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com