जीजा साली का रिश्ता हमेशा से ही नोकझोंक और एक-दूसरे को परेशान करने वाला और चिढ़ाने वाला होता है. बॉलीवुड में भी इस प्यारे रिश्ते को लेकर के कई गाने बने हैं. आज हम जीजा और साली के एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो 48 साल पहले आया था. जिसमें होने वाले जीजा के सामने उनकी साली एक के बाद एक कई शर्तें रखती है. मजेदार बात ये है होने वाला दूल्हा भी अपनी तरफ से ऐसे जवाब देता है कि पूरा माहौल हंसी-मजाके से भर जाता है. इस गाने में साली की शादी की बात होती और सारी कमाई अपनी पत्नी को देने की बातों को गाने के साथ ऐसे पिरोया गया है. कि ये गाना आज भी शादी के फंक्शन वाले गानों की लिस्ट में जरूर बजता है. तो चलिए आपको बताते हैं साल 1978 की एक फिल्म के इस चुलबुले गाने के बारे में.
सात फेरे और सात शर्तों से शुरू होती है कहानी
हम बात कर रहे हैं साल 1978 में आई फिल्म 'साजन बिन सुहागन' की. फिल्म को सावन कुमार टाक ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी रिश्ते, परिवार और जिंदगी में होने वाले उतार-चढ़ाव के बीच घूमती है. इस फिल्म में नूतन, राजेंद्र कुमार, विनोद मेहरा, पद्मिनी कोल्हापुरे और शरीन लागू ने अभिनय किया था. इस फिल्म का गाना 'जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी' अपने अलग तरह के अंदाज के लिए जाना गया. गाने के बोल आपस में बातचीत करने वाले थे. जिसमें साली अपने जीजा जी को अपनी शर्तें बताती हैं. गाने में शादी के सात फेरों को सात शर्तों से जोड़ते हुए होने वाले जीजा से मजेदार अंदाज में सवाल-जवाब किए जाते हैं. जिनका जवाब जीजा भी बड़े मजेदार अंदाज में देता है, जो इस गाने को खास बनाता है.
खाना नहीं बनाएंगी, सारी कमाई देंगी… ऐसी थीं शर्तें
गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे. इस गाने को बोलों को घरेलू और मजाकिया अंदाज में लिखा गया. जिसमें दुल्हन की बहन दूल्हे को शर्तें बताती हैं. जिसमें बहन के खाना न बनाने और किसी और ने आंखे न लड़ाने की बात करती है. इस तरह के मजेदार शर्तों के जवाब भी उसी अंदाज में दिया गया. इसलिए आज भी जीजा और साली एक-दूसरे को इस गाने को डेडिकेट करते हैं. अपनी पूरी कमाई पत्नी को देने से लेकर, मायके से जल्दी वापस न बुलाने की शर्तें भी गाने में सुनाई गई हैं. आखिर में होने वाला दूल्हा कहता है कि शादी होने तो दो, जो भी कहोगी मानूंगा. यही हल्की-फुल्की बातचीत गाने को शादी के माहौल वाला मजेदार गीत बना देती है. गाने के बोल इस तरह हैं-
जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी
जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी
शादी के फेरे है सात और हमारी शरते सात
तुमको हो मंज़ूर अगर तबी मिलेगा दीदी का हाथ हान
जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी
जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी
पहले शर्त आपको बता दे की दीदी खाना नहीं पकाएगी
अरे इसकी मुझे परवाह नहीं Hotel से खाना मंगा लुंगा
ओ दूसरी ये शर्त है हमारी की नैन किसी से नहीं लड़ाओगे
अरे दीवाना हू इन नैनो का इन से मैं नैन लड़ाऊँगा
साली ओ सालीजी होने वाली सालिजी (पा पा पा पा)
जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी (पा पा पा पा)
उषा खन्ना का संगीत, तीन आवाजों ने बनाया मजेदार अंदाज
इस गाने का संगीत उषा खन्ना ने तैयार किया था और इसके बोल इंदीवर ने लिखे. गाने को अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडकर और दिलराज कौर ने अपनी आवाज से और मजेदार बना दिया था. इस गाने में विनोद मेहरा, नूतन और पद्मिनी कोल्हापुरे नजर आते हैं. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 9 गाने हैं. आज भी 'जीजाजी जीजाजी होने वाले जीजाजी' जीजा-साली की नोकझोंक और शादी के गानों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं