विज्ञापन

शाहरुख- जूही 29 साल पुराना गाना, पहले हुआ रिजेक्ट बाद में हुआ ब्लॉकबस्टर, Millennials, Gen Z, Gen Alpha की टॉप प्लेलिस्ट में शामिल, कुमार सानू की आवाज में अमर 

Kumar Sanu Song: मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, लेकिन इनमें से कई कभी रिलीज ही नहीं हुए. एक खास गाना उनकी यादों में खास जगह रखता है. यह फिल्म 'यस बॉस' का गाना था.

शाहरुख- जूही 29 साल पुराना गाना, पहले हुआ रिजेक्ट बाद में हुआ ब्लॉकबस्टर, Millennials, Gen Z, Gen Alpha की टॉप प्लेलिस्ट में शामिल, कुमार सानू की आवाज में अमर 
Kumar Sanu Song: 29 साल पुराना गान पहले हुआ रिजेक्ट बाद में हुआ ब्लॉकबस्टर
नई दिल्ली:

90 के दशक के गाने अपनी मधुर धुनों, बेहतरीन संगीत और लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं.  इस दौर को बॉलीवुड संगीत का एक स्वर्णिम काल माना जाता है.90 के गानों की खासियत है सुरीली मधुर धुन. उस समय के संगीतकार नदीम-श्रवण, ए.आर. रहमान, जतिन-ललित और अनु मलिक ऐसे गाने बनाते थे जो एक बार सुनने पर ही जुबां पर चढ़ जाते थे. वहीं समीर, अनजान और राहत इंदौरी जैसे गीतकारों ने प्यार, दर्द और जुदाई को शब्दों में पिरोया तो लोगों के दिल छू गए. कुमार सानु, उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति और सोनू निगम की मधुर आवाज ने  इन गानों को अमर बना दिया. हम आज ऐसे ही 90 के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं,  जो कुमार सानू  के कल्ट गानों की लिस्ट में से है. इसे शाहरुख खान और जूही चावला पर फिल्माया गया था. 

मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, लेकिन इनमें से कई कभी रिलीज ही नहीं हुए. हाल ही में News18 Showsha के साथ एक बातचीत में कुमार सानू ने ऐसे ही एक गाने के बारे में बताया जो आसानी से भुला दिया जाता या समय के साथ खो जाता. उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, आपको पता है, कभी-कभी ये गाने YouTube पर 'अनरिलीज्ड'लेबल के साथ सामने आते हैं. मैं उन्हें देखता हूं और सोचता हूं, 'अरे, यह गाना तो मैंने गाया था, लेकिन यह कभी रिलीज ही नहीं हुआ.'

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

हालांकि, एक खास गाना उनकी यादों में खास जगह रखता है. यह फिल्म 'यस बॉस' का गाना था, जिसका टाइटल था 'एक दिन आप यूं ही मिल जाएंगे'. यह कोई आम गाना नहीं था, यह एक संभावित चार्टबस्टर गाना था. सानू ने याद करते हुए कहा, "हमने इसे रिकॉर्ड किया था, लेकिन इसे फिल्म में शामिल नहीं किया गया. कहानी में तब एक नया मोड़ आया जब फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को गाने की जबरदस्त क्षमता का एहसास हुआ, लेकिन उनके सामने एक मुश्किल थी. फिल्म में इसके लिए कोई जगह नहीं थी. उन्होंने कहा गाना इतना अच्छा है कि हर कोई इसे जरूर पसंद करेगा. अब हम इसका क्या करें?'"गाने को गुमनामी में खोने देने के बजाय, इसे फिल्म के टाइटल सीक्वेंस में शामिल करने का एक क्रिएटिव फैसला लिया गया. और सच में बहुत काम आया. सानू ने इसकी सफलता पर हैरानी जताते हुए बताया, चाहे आप यकीन करें या न करें, यह गाना एल्बम का सबसे बड़ा हिट बन गया. बिना किसी प्रॉपर म्यूजिक वीडियो के भी 'एक दिन आप यूं ही मिल जाएंगे' कैसेट और CD पर आया और जल्द ही फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना बन गया. 

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

'एक दिन आप' सिर्फ 90 के दशक तक ही सीमित नहीं रहा, इसने समय का सफर तय किया और एक नई पीढ़ी के दिलों में अपनी जगह बनाई. कुछ दशक आगे बढ़ें, तो इस क्लासिक गाने को ध्रुव सहगल और मिथिला पालकर की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज 'लिटिल थिंग्स' में लिया गया.  यह गाना ऑन-स्क्रीन कपल के सफर का एक अहम हिस्सा बन गया, जिसने उनके रिश्ते में गहराई जोड़ी और साथ ही Gen-Z की प्लेलिस्ट में भी अपनी जगह बना ली.

किसने सोचा होगा कि 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्म का कोई गाना उस पीढ़ी को पसंद आएगा जो कैसेट टेप के बजाय स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म से ज्यादा परिचित है? लेकिन 'एक दिन आप' का जादू यही है, यह एक ऐसा गाना है जो समय की सीमाओं से परे है और प्यार और किस्मत के अपने यूनिवर्सल मैसेज से अलग-अलग दशकों के प्रेमियों को जोड़ता है. चाहे आप शाहरुख के बहुत बड़े फ़ैन हों या 'लिटिल थिंग्स' को लगातार देखने वाले (बिंज-वॉचर) हों, 'एक दिन आप' वह धुन है जो हमें धीरे से याद दिलाती है कि कुछ गाने और उनसे जुड़ी भावनाएं सच में सदाबहार होती हैं.

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yes Boss Film, Shah Rukh Khan Juhi Chawla, Shah Rukh Khan Juhi Chawla Films, 90s Song, 90s Songs Hits 90s Romantic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com