विज्ञापन

43 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपा है लंबी जुदाई का दर्द, जैकी श्रॉफ को बनाया स्टार, पाकिस्तानी सिंगर की आवाज, आनंद बख्शी के बोल ने किया अमर

43 साल पहले पाकिस्तान की लोक गायिका रेशमा की आवाज में गाया गया गीत 'लंबी जुदाई' बॉलीवुड का ऐसा दर्दभरा नगमा बन गया, जिसे आज भी लोग नहीं भूले हैं. 1983 में रिलीज हुई जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री की डेब्यू फिल्म हीरो के साथ 'लंबी जुदाई' भी अमर हो गया.

43 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपा है लंबी जुदाई का दर्द, जैकी श्रॉफ को बनाया स्टार, पाकिस्तानी सिंगर की आवाज, आनंद बख्शी के बोल ने किया अमर
43 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपा है लंबी जुदाई का दर्द, जैकी श्रॉफ को बनाया स्टार
NDTV

हिंदी भाषा में कई लोक गीतों को भी जगह मिली है. कई पाकिस्तानी लोक गीत फिल्मों में भी सुनने को मिले हैं. 43 साल पहले एक पाकिस्तानी लोक गीत आया था, जिसने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था. यह गीत मशहूर पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा का था. इस गीत का नाम 'लंबी जुदाई', जिसे साल 1983 में आई फिल्म हीरो में शामिल किया था. 'लंबी जुदाई' बॉलीवुड का आज तक कल्ट क्लासिक माना जाता रहा है, जिसे जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री पर फिल्माया गया है. 

'लंबी जुदाई' गाने की कहानी

पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा की जादुई आवाज ने एक पार्टी से निकलकर बॉलीवुड में इतिहास रच दिया. 1982 में राज कपूर की फिल्म प्रेम रोग की सफलता की पार्टी उनके बंगले पर हो रही थी. वहां मौजूद रेशमा ने 'अंखियों को रहने दो' और 'लंबी जुदाई' जैसे गाने गाए. उनकी कच्ची, दर्द भरी और ताकतवर आवाज सुनकर निर्देशक सुभाष घई पूरी तरह मुग्ध हो गए. रेशमा उस समय दिलीप कुमार के घर ठहरी हुई थीं. घई वहां गए और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म हीरो के लिए 'लंबी जुदाई' गाने को राजी किया. शुरू में रेशमा ने स्टूडियो में गाने से इनकार किया क्योंकि वे खुले आसमान के नीचे गाती थीं, लेकिन बाद में मान गईं और 'लंबी जुदाई' फिल्म की आत्मा बन गया.

गाने की रिकॉर्डिंग और खासियत

मेहबूब स्टूडियो में रिकॉर्डिंग हुई. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने सामान्य 100-150 सदस्यों वाले ऑर्केस्ट्रा की जगह सिर्फ 12 संगीतकारों को रखा ताकि रेशमा की आवाज पूरी चमक के साथ उभर सके. संगीतकारों को निर्देश दिया गया कि वे रेशमा के स्वर के साथ चलें. आनंद बख्शी के बोल और रेशमा की आवाज ने 'चार दिनों दा प्यार हो रब्बा, बड़ी लंबी जुदाई' को अमर बना दिया.

फिल्म हीरो और कास्ट

हीरो 16 दिसंबर 1983 को रिलीज हुई. जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री की डेब्यू फिल्म थी. कास्ट में संजीव कुमार, शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और बिंदू शामिल थे. पहले कमल हासन को हीरो बनाने का प्लान था, लेकिन बाद में जैकी को मौका मिला. फिल्म का बजट करीब 3 करोड़ था और बॉक्स ऑफिस पर लगभग 17 करोड़ कमाई के साथ यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 'तु मेरा हीरो है', 'डिंग डोंग' और 'लंबी जुदाई' जैसे गाने सुपरहिट रहे.

ये भी पढ़ें; आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की ‘अल्फा' का जलवा, नेटफ्लिक्स इंडिया में बनी नंबर 1 फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lambi Judai, Lambi Judai Song, Reshma Singer Songs, Hero Movie, Hero Movie 1983
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com