विज्ञापन

सिर्फ फिल्म नहीं, एक दीवानगी थी ये फिल्म, 43 साल पहले सिनेमाघरों में हुई रिलीज, 365 दिनों तक थिएटर रहे हाउसफुल

1983 में रिलीज हुई सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हीरो' ने न सिर्फ जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि को रातोंरात स्टार बना दिया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया. ये फिल्म चेन्नई के पद्मा थिएटर में यह फिल्म लगातार 365 दिनों तक चली थी.

सिर्फ फिल्म नहीं, एक दीवानगी थी ये फिल्म, 43 साल पहले सिनेमाघरों में हुई रिलीज, 365 दिनों तक थिएटर रहे हाउसफुल
365 दिन तक एक ही थिएटर में लगी रही थी ये फिल्म
NDTV

आज के दौर में अगर कोई फिल्म 100 दिन सिनेमाघरों में चल जाए तो बड़ी बात मानी जाती है. लेकिन 80 के दशक में एक ऐसी फिल्म आई थी. जिसने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि लोग आज भी उसे याद करते हैं. इस फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचाया, बल्कि दो नए कलाकारों को रातोंरात स्टार भी बना दिया. सबसे दिलचस्प बात ये है कि चेन्नई के एक थिएटर में ये फिल्म लगातार 365 दिनों तक चली थी. 43 साल बाद भी इसके गाने सुनते ही लोगों की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की इस फिल्म में दिखे थे 23 साल के मोहम्मद रफी, जब आवाज से पहले चेहरा हुआ था मशहूर

रातोंरात स्टार बने जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि

हम बात कर रहे हैं 1983 में रिलीज हुई 'हीरो' की. सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी. फिल्म में जैकी श्रॉफ पहली बार लीड हीरो के तौर पर नजर आए थे और इसी फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. वहीं मीनाक्षी शेषाद्रि भी इस फिल्म के बाद हर घर में पहचानी जाने लगीं. कम ही लोग जानते हैं कि 'हीरो' के लिए पहले संजय दत्त और कमल हासन के नाम पर भी चर्चा की गई थी. लेकिन दोनों के मना करने के बाद ये फिल्म जैकी श्रॉफ की झोली में आई और उन्होंने इस मौके को ऐसा भुनाया कि 'जग्गू दादा' बॉलीवुड के बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

चेन्नई में 1 साल तक चली फिल्म

हाल ही में मीनाक्षी शेषाद्रि एक डांस रियलिटी शो में पहुंचीं. जहां उन्होंने 'हीरो' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद इसके गानों का ऐसा क्रेज था कि लोग बार-बार थिएटर पहुंच रहे थे. मीनाक्षी के मुताबिक चेन्नई के पद्मा थिएटर में 'हीरो' लगातार एक साल तक चली थी. उस दौर में ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड था. उन्होंने बताया कि उनके चेन्नई में रहने वाले रिश्तेदार इस बात को लेकर काफी खुश थे कि जिस शहर में वो रहते हैं, वहां उनकी फिल्म ने ऐसा इतिहास रच दिया. वैसे 'हीरो' की कहानी जितनी पसंद की गई, उससे कहीं ज्यादा इसके गाने लोगों के दिलों में बस गए. 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं' और 'लंबी जुदाई' जैसे गाने आज भी कई म्यूजिक लवर की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jackie Shroff, Meenakshi Sheshadri, Hero Movie, Hero Movie Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com