विज्ञापन

लौट रहा है हीरो नंबर-1, जानें 'पार्टनर' के बाद रिलीज हुईं गोविंदा की कमबैक फिल्मों का हश्र, ये रही पूरी लिस्ट?

हीरो नंबर वन गोविंदा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जलवा दिखाने को तैयार हैं. साल 2019 के बाद करीब 7 साल बाद गोविंदा कैमरा फेस करेंगे.फिल्म 'रूपा' में गोविंदा एक बार फिर पर्दे पर लीड भूमिका में नजर आएंगे.

लौट रहा है हीरो नंबर-1, जानें 'पार्टनर' के बाद रिलीज हुईं गोविंदा की कमबैक फिल्मों का हश्र, ये रही पूरी लिस्ट?
गोविंदा नई फिल्म से करेंगे कमबैक
Bollywood Hero No 1 back with new film

Govinda Is Back: साल 2007 में निर्देशक डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पार्टनर' में हीरो नंबर 1 गोविंदा को आखिरी बार सुपरहिट का तमगा मिला था, लेकिन 2007 के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्मों का हश्र दुनिया देख चुकी है. अब एक बार फिर 62 वर्षीय गोविंदा हीरो बन कर आ रहे हैं, जो 2007 के बाद उनकी 14वीं फिल्म होगी. पिछले 19 सालों में रिलीज हुई गोविंदा की एक के बाद एक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धाराशाई हुई हैं, लेकिन एक बार फिर फिल्म 'रूपा' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं. फिल्म में उनकी लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार हैं.

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा विलेन बनकर स्क्रीन पर छाए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. विलेन की भूमिका में गोविंदा काफी अलग दिखे थे.गोविंदा के हिट फिल्मों की संख्या नहीं बढ़ी, क्योंकि करियर में 'किल दिल' जैसी दूसरी फिल्म नहीं आई. इस फिल्म में लीड एक्टर रणवीर सिंह थे. 

ये भी पढ़ें-चॉल में गुजारे अंतिम दिन, खाने के पैसे तक नहीं थे पास, 103वीं वर्षगांठ पर 'टुनटुन' को जैकी श्राफ ने किया याद!

साल 2007 में गोविंदा की आखिरी हिट फिल्म थी 'पार्टनर'

डेविड धवन निर्देशित फिल्म 'पार्टनर' हीरो नंबर वन गोविंदा की पिछले 19 सालों में आखिरी हिट फिल्म थी. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे. इस फिल्म में गोविंदा ने कैटरीना कैफ के अपोजिट काम किया था. फिल्म में शर्मीले गोविंदा लवर की भूमिका में थे, जबकि सलमान खान लव गुरु के रोल में नजर थे. इस फिल्म में जबर्दस्त एक्टिंग से गोविंदा ने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया था. यह अमेरिकी फिल्म 'हिच' की रीमेक थी. इससे पहले साल 2006 में गोविंदा ने प्रियदर्शन की फिल्म 'भागमभाग' का हिस्सा बने थे और यह फिल्म भी एक सुपरहिट रही थी. 

2008 से 2010 में रिलीज हुई गोविंदा की 5 फिल्में

पार्टनर की सफलता के बाद गोविंदा के खाते में अगले तीन साल में 5 बड़ी फिल्में आई, लेकिन किसी फिल्म में सफलता नहीं मिली. साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मनी है तो हनी है' नहीं चल सकी. 2009 में रिलीज एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन तीनों का हश्र बुरा रहा है. इनमें लाइफ पार्टनर', 'डू नॉट डिस्टर्ब' और 'चल चला चल' जैसी बड़ी फिल्म थीं, लेकिन तीनों फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया. 2010 में रिलीज हुई गोविंदा की सिर्फ एक फिल्म रिलीज हुई. फिल्म का नाम रावण था. इसका डायरेक्शन मणिरत्नम ने किया था. गोविंदा सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-एक्शन में बुरी तरह हारी आलिया भट्ट, हॉलीवुड- बॉलीवुड दोनों में रहीं फ्लॉप? 

2011 से 2013 में रिलीज हुई गोविंदा की 3 फिल्में

साल 2011 से 2013 के बीच गोविंदा की कुल 3 फिल्में रिलीज हुई, लेकिन तीनों का हश्र एक जैसा रहा. 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'नॉटी एट 40' को दर्शकों ने पंसद नहीं किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आई. साल 2011 में एक और फिल्म 'लूट' रिलीज हुई, इसे भी दर्शकों ने नकार दिया. साल 2013 रिलीज हुई 'दीवाना मैं दीवाना' भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. इन तीनों में गोविंदा लीड भूमिका में थे.

 2014 में गोविंदा के खाते दो अच्छी फिल्में आई

साल 2024 में गोविंदा के हाथ दो अच्छी फिल्में लगी. पहली फिल्म यशराज बैनर के तले बनी 'किल-दिल' थी, जिसमें विलेन बनकर सामने आए गोविंदा को खूब पसंद किया गया. फिल्म में गोविंदा की एक्टिंग को खूब सराहना मिली. हालांकि को सफलता नहीं मिली. दूसरी फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' थी. इस फिल्म में भी गोविंदा की एक्टिंग की प्रशंसा हुई. हैप्पी एंडिंग में गोविंदा जहां सपोर्टिंग रोल में थे, जबकि लीड एक्टर थे सैफ अली खान और उनकी अपोजिट साउथ की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज थी. 

ये भी पढ़ें-शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, बल्कि इस अभिनेता ने अपने से छोटी हीरोइंस के साथ पर्दे पर सबसे अधिक किया रोमांस!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Govinda

2017 से 2019 में रिलीज हुईं तीनों फिल्में फ्लॉप रहीं

साल 2019 में गोविंदा के एक ही फिल्म रिलीज हुई. फिल्म का नाम था 'आ गया हीरो'. इस फिल्म में गोविंदा ने भी प्रोड्यूस किया था. फिल्म नहीं चली, जिससे गोविंदा को नुकसान भी उठाना पड़ा. साल 2018 में गोविंदा फिर एक नई फिल्म 'फ्राईडे' के साथ पर्दे पर दिखे, लेकिन इस फिल्म को भी दर्शक नहीं मिले. यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही. साल 2019 में गोविंदा डबल रोल में फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए, लेकिन इस फिल्म को भी दर्शक नहीं मिले. इस दौरान गोविंदा 'हे ब्रो में कैमियो और एक डाक्यूमेंट्री फिल्म 'नाम था कन्हैया में भी दिखे थे. 

जल्द फिल्म 'रूपा' से स्क्रीन पर दिखेंगे गोविंदा

गोविंदा ने 13 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई फिल्म 'रूपा' के बारे में बताया. इस फिल्म से गोविंदा 2019 के बाद पहली बार रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म की घोषणा के बाद गोविंदा ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से मिलवाया, जो गोविंदा के अपोजिट लीड रोल में होंगी. गोविंदा ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि वो लोगों के नजरअंदाज करने से कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत हुए हैं. फ्लॉप फिल्मों के दौर को "किस्मत" बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से रीस्टार्ट करने में विश्वास रहा है और उम्मीद है कि फिल्म 'रूपा' यंग ऑडियंस को पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें-आग लगा रही 'टॉक्सिक' का पहला गाना ‘तबाही', 'आग में घी' का काम कर रही विशाल मिश्रा की आवाज

Latest and Breaking News on NDTV

सितंबर-अक्तूबर 2026 में होगी 'रूपा' की शूटिंग

फिल्म 'रूपा' में गोविंदा के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार की यह डेब्यू फिल्म है. गोविंदा और रानी स्वर्णकार स्टारर फिल्म 'रूपा' की शूटिंग सितंबर-अक्तूबर 2026 तक शुरू हो सकती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानी ने गोविंदा के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा कि, पहले तो बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ी, इनके साथ खड़े होने के लिए. मेरे लिए बड़े ही किस्मत वाली बात है कि मुझे यह मौका मिला है. रानी ने कहा कि, उम्मीद है कि मैं इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकूंगी.

ये भी पढ़ें-Kissa: एक एक्टर के कलम से निकला था फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'पर्दा है पर्दा'!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Upcoming Movie, Entertainment News, Hero No 1 Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com