विज्ञापन

मुमताज का 57 साल पुराना गाना जिसमें बिंदिया, चूड़ी, गजरा, कजरा, लौंग जैसे सोलह श्रृंगार की बात, लता की आवाज में सदाबहार, एक्ट्रेस को बनाया सुपरस्टार

बिंदिया, चूड़ी, कजरा, गजरा और पायल जैसे श्रृंगारों का खूबसूरत जिक्र करने वाला यह गीत लता मंगेशकर की मधुर आवाज, आनंद बख्शी के दिल छू लेने वाले बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत से सजा था. जो आज भी सदाबहार बना हुआ है.

मुमताज का 57 साल पुराना गाना जिसमें बिंदिया, चूड़ी, गजरा, कजरा, लौंग जैसे सोलह श्रृंगार की बात, लता की आवाज में सदाबहार, एक्ट्रेस को बनाया सुपरस्टार
57 साल पुराने इस गाने ने बदल दी थी मुमताज की किस्मत
YouTube
नई दिल्ली:

पुराने गानों की एक खासियत थी जो उनको सदाबहार बनाती थी, वो होते थे उनके बोल. हर गाने के बोल को इतनी खूबसूरती से पिरोकर तैयार किया जाता था कि हर कोई उन शब्दों से कनेक्ट कर पाता था. यही वजह है कि सालों बाद भी इन गानों की चमक ना खत्म हुई है और न ही पुरानी हुई है. आज हम 57 साल पुराने गाने की बात करेंगे जिसके हर शब्द को आनंद बख्शी ने इतनी खूबसूरती से लिखा है कि हर कोई उससे जुड़ गया और उसे अपनी जिंदगी से जुड़ा हुआ मानने लगा था. राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया ये गाना आज भी पुराने सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म और गाना ऐसा हिट हुआ कि मुमताज की किस्मत रातों-रात बदल गई थी.

मुमताज का 57 साल पुराना गाना

साल 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' का गाना 'बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी' सिर्फ फिल्म का एक गाना नहीं रहा, बल्कि मुमताज की पहचान से जुड़ गया. मुमताज ने इस फिल्म से ही ए ग्रेड फिल्म में काम किया था, जिसके सभी गाने सुपरहिट हुए. सिर्फ फिल्म के गाने ही नहीं, बल्कि फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. इसे मुमताज की सिग्नेचर ट्यून भी कहा जाता है. बॉलीवुड हंगामा में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक गाने को शूट करने में डायरेक्टर राज खोसला ने विजुअल्स के साथ अलग एक्सपेरिमेंट किए थे. गाना इतना ज्यादा पसंद किया गया कि, मुमताज को दर्शकों के बीच पहचान दिला गया.

ये भी पढ़ें: 52 साल पुराना रोमांटिक गाना, चलती रेलगाड़ी में दिखा राजेश खन्ना-जीनत अमान का प्यार, लता-किशोर की आवाज ने मचाया जादू

लता की आवाज, आनंद बख्शी के बोल

राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गए इस गाने की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी सादगी और बोलों में छिपी नटखट अदायगी है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था.  'बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी' गाने में कजरा, गजरा, कंगना और पायल जैसे श्रृंगारों का जिक्र आता है. इस गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत तैयार किया था फेमस जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. फिल्म 'दो रास्ते' के कई गाने लोकप्रिय हुए थे. फिल्म के पूरे साउंडट्रैक में 'छुप गए सारे नजारे', 'ये रेशमी जुल्फें' और 'दो रंग दुनिया के' जैसे गाने भी शामिल थे. 'बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी' गाना आज भी पुराने हिंदी गानों के शौकीनों के बीच खास जगह रखता है.

'दो रास्ते' बनी थी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट

फिल्म 'दो रास्ते' का निर्देशन राज खोलसा ने किया था. इसमें राजेश खन्ना, मुमताज के साथ बलराज साहनी, प्रेम चोपड़ा, बिंदु और कामिनी कौशल जैसे एक्टर्स ने अभिनय किया था. फिल्म की कहानी एक परिवार के रिश्तों और ज्वाइंट फैमिली में आने वाली परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सक्सेसफुल रही और 1969 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही. भारत में इसकी कुल कमाई लगभग 3.25 करोड़ रुपये रही. 'बिंदिया चमकेगी' ने मुमताज को एक अलग पहचान दिलाई. यही वजह है कि 57 साल बाद भी यह गाना पुराने हिंदी सिनेमा के यादगार गीतों में गिना जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bindiya Chamkegi Chudi Khankegi, Mumtaaz, Rajesh Khanna Songs, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com