इमरान हाशमी की फिल्मों की पहचान सिर्फ उनकी कहानियों या किरदारों से नहीं, बल्कि उनके गानों से भी रही है. उनकी फिल्मों के कई गाने ऐसे रहे, जो रिलीज के सालों बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट में बने रहे. खासकर दर्द और जुदाई वाले गानों को रॉक अंदाज में पेश करने का एक अलग ही असर देखने को मिला. ऐसा ही एक गाना था, जिसने न सिर्फ इमरान हाशमी की फिल्म को यादगार बनाया, बल्कि पाकिस्तान के एक सिंगर के लिए बॉलीवुड में पहचान का रास्ता भी खोल दिया. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को गाने वाले कलाकार ने ही इसे लिखा और कंपोज भी किया था. यानी गाना उनका था, आवाज उनकी थी और इसी एक गाने ने उन्हें हिंदी फिल्म संगीत में पहचान दिला दी. हम बात कर रहे हैं फिल्म जन्नत के गाने ‘लंबी जुदाई..' की.
फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान मुख्य भूमिकाओं में थे. यह एक रोमांटिक-क्राइम ड्रामा फिल्म थी, जिसे कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी और इमरान हाशमी के किरदार के साथ गाने ने भी दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाई. प्यार और जुदाई के दर्द को रॉक अंदाज में पेश करने वाले इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया.
गाने ने पाकिस्तानी सिंगर को दिलाई पहचान
इस गाने की सबसे खास बात इससे जुड़े कलाकार कामरान अहमद हैं. पाकिस्तान के रहने वाले कामरान अहमद ने ‘लंबी जुदाई…' को सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं दी थी, बल्कि इसे लिखा और कंपोज भी किया था. खास बात यह थी कि यह बॉलीवुड के लिए उनका पहला गाना था. इस एक गाने की सफलता के बाद कामरान अहमद को हिंदी फिल्म संगीत में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने और भी गानों पर काम किया, लेकिन ‘लंबी जुदाई' उनकी पहचान से सबसे मजबूती से जुड़ा रहा.
रॉक स्टाइल में दर्द भरा गाना
इमरान हाशमी की फिल्मों में दर्द और जुदाई वाले गाने पहले भी खूब पसंद किए जाते रहे थे. लेकिन ‘लंबी जुदाई' की खासियत यह थी कि इसमें जुदाई के दर्द को रॉक अंदाज के साथ पेश किया गया था. गाने की भावनाएं सीधे दिल तक पहुंचती हैं और यही वजह है कि यह लंबे समय तक आशिकों की पसंद बना रहा. इमरान हाशमी की फिल्मों के उन गानों में इसका नाम आज भी लिया जाता है, जिन्हें लोग प्यार और जुदाई के दौर में सुनना पसंद करते हैं.
‘जन्नत' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके बाद 2012 में इसका सीक्वल ‘जन्नत 2' आया, जिसमें इमरान हाशमी के साथ रणदीप हुड्डा और ईशा गुप्ता नजर आए. लेकिन ‘जन्नत' की पहचान से जुड़े गानों में ‘लंबी जुदाई' की जगह अलग रही. एक पाकिस्तानी सिंगर का बॉलीवुड में पहला गाना होना और उसी गाने का इतना लोकप्रिय हो जाना इस कहानी को और दिलचस्प बना देता है.
ये भी पढ़ें; फ्री में देखनी हैं भोजपुरी फिल्में? आम्रपाली दुबे की ये 5 ब्लॉकबस्टर करें ट्राय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं