हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में आई हैं जो अपनी कहानी के साथ अपने गानों के लिए भी जाना जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जो साल 1964 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में 9 गाने थे, और सारे के सारे सुपरहिट थे. हालांकि इस फिल्म में गाने की कुल 12 धुनें फाइनल की गई थीं. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में प्यार भरे गाने हैं. 62 साल पहले आई इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. खास बात ये है कि फिल्म में 9 गाने हैं और ये सभी गाने मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाए हैं.
कश्मीर की कली का गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1964 में आई शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म 'कश्मीर की कली ( Kashmir Ki Kali)' का गाना 'इशारो-इशारो में दिल लेने वाले' लोगों को बेहद पसंद आया था. इस फिल्म में कुल 9 गाने थे और सभी का संगीत ओ पी नैयर ने तैयार किया था. इस गाने को मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था. इस फिल्म के साउंडट्रैक में कुल 9 गाने हैं, जिनमें से 7 गाने फिल्म में फिल्माए गए हैं और बाकी 2 गाने (दोनों आशा भोसले के एकल गीत हैं ) फिल्म से हटा दिए गए हैं.
1. किसी ना किसी से, कभी ना कभी, कहीं ना कहीं गाना मोहम्मद रफी ने गाया है.
2. तारीफ करूं क्या उसकी गाना भी मोहम्मद रफी ने गाया था.
3. सुभानल्लाह, हसीन चेहरा, ये मस्ताना अदाएं गाना भी मोहम्मद रफी ने गाया था.
4. है दुनिया उसकी, जमाना उसका गाना मोहम्मद रफी ने गाया था.
5. इशारों इशारों में दिल लेने वाले गाना मोहम्मद रफी और आशा भोसने ने गाया था.
6. हाय रे हाय, ये मेरे हाथ में तेरा हाथ गाना मोहम्मद रफी और आशा भोसने ने गाया था.
7. दीवाना हुआ बादल, सावन की घटा छायी गाना मोहम्मद रफी और आशा भोसने ने गाया था.
8. बलमा खुली हवा में गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज से सजाया था.
9. फिर थेस लगी दिल को गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज से सजाया था.
1964 में आई शम्मी कपूर-शर्मिल टैगोर की फिल्म
कश्मीर की कली की कहानी एक बेहतरीन, मनोरंजक और क्लासिक रोमांटिक हिंदी फिल्म थी, जो अपनी शानदार कहानी, खूबसूरत वादियों और सदाबहार संगीत के लिए आज भी याद की जाती है. इस फिल्म में शम्मी कपूर, शर्मिला टैगोर, प्राण और नजीर हुसैन ने अभिनय किया था. इस फिल्म में शर्मिला टैगोर ने शम्मी कपूर के साथ रोमांस किया था. ये शर्मिला टैगोर की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म थी, इस फिल्म में उनकी उम्र महज 20 साल थी और शम्मी कपूर 33 साल के थे. इसके बाद भी दोनों की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं