विज्ञापन

आमिर खान का 36 साल पुराना वो गाना जिसका 20 बार बदला गया मुखड़ा, उदित नारायण की आवाज में रेडियो-टीवी पर हुआ सुपरहिट

आमिर खान की 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल' का टाइटल सॉन्ग 'मुझे नींद ना आए' आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है. इस गाने को सुनकर कई लोग का भाव बदल जाता है.

आमिर खान का 36 साल पुराना वो गाना जिसका 20 बार बदला गया मुखड़ा, उदित नारायण की आवाज में रेडियो-टीवी पर हुआ सुपरहिट
आमिर खान की फिल्म 'दिल' का ये गाना 20 बार बदला गया था
NDTV

बॉलीवुड के कुछ गानों और फिल्मों के पीछे दिलचस्प कहानियां छुपी होती हैं. हर गाने के बोल से लेकर म्यूजिक तक सभी का इतिहास होता है. आज हम आपको 36 साल पुराने एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको 20 बार बदला गया था. इस गाने का नाम 'मुझे नींद ना आए' है. आमिर खान की 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल' का टाइटल सॉन्ग 'मुझे नींद ना आए' आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है. इस गाने को सुनकर कई लोग का भाव बदल जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने का मुखड़ा यानी शुरूआती हिस्सा संगीतकारों ने 20 बार तक बदला था? 


20 से ज्यादा बार मुखड़ा बदलवाया

यह बात फिल्म के गीतकार समीर ने एक इंटरव्यू में बताई थी. उन्होंने कहा कि फिल्म 'दिल' का म्यूजिक नदीम-श्रवण जोड़ी ने दिया था. आमिर खान उस समय 'कयामत से कयामत तक' जैसी हिट फिल्म दे चुके थे. इसलिए उन्होंने पहले निर्देशक इंद्र कुमार से कहा था कि वह आनंद-मिलिंद के साथ काम करना चाहते हैं. लेकिन इंद्र कुमार के समझाने पर आमिर नदीम-श्रवण के साथ काम करने को तैयार हो गए.

इसके बाद समीर को फिल्म का टाइटल सॉन्ग लिखने को कहा गया. गाना था 'मुझे नींद ना आए'. लेकिन नदीम-श्रवण जोड़ी गाने के मुखड़े से खुश नहीं थे. उन्होंने समीर से 20 से ज्यादा बार मुखड़ा बदलवाया. कई बार बदलने के बाद भी संगीतकारों को पूरा संतोष नहीं हुआ. आखिरकार गाना उसी रूप में रिकॉर्ड हुआ और रिलीज हो गया.

90 दशक में हिट हुआ गाना

गाने को उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने अपनी प्यारी आवाज दी. फिल्म में इसे आमिर खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था. 'दिल' फिल्म की सफलता में इस गाने का बड़ा योगदान रहा. 90 के दशक में यह गाना बहुत हिट हुआ था.

आज 36 साल बीत जाने के बाद भी यह गाना लोगों के दिलों में बसा हुआ है. Gen-Z भी इसे सुनते है और पुराने गानों के प्रेमी इसे बार-बार प्ले करते हैं. समीर के बोल में गाना बदलने के बावजूद आखिरकार वही वर्जन पसंद आया जो रिलीज हुआ.

यूट्यूब पर छाया गाना

यह किस्सा बताता है कि बॉलीवुड में एक हिट गाना बनने में कितनी मेहनत लगती है. संगीतकार और गीतकार मिलकर कई बार बदलाव करते हैं ताकि गाना दर्शकों को पसंद आए. 'मुझे नींद ना आए' इसका जीवंत उदाहरण है.

आज भी यूट्यूब और म्यूजिक ऐप्स पर इस गाने के लाखों व्यूज हैं. आमिर खान की रोमांटिक इमेज को इस गाने ने और मजबूत किया. माधुरी दीक्षित के साथ उनका यह जोड़ी भी यादगार बनी रही.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mujhe Neend Na Aaye, Mujhe Neend Na Aaye Song, DIL, Dil 1990, Dil 1990 Album
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com