विज्ञापन

400 करो़ड़ी फिल्म ने OTT पर तोड़े व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मूवी के नाम हुआ 2026 का ये कीर्तिमान

400 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म 23 जुलाई को रिलीज हुई. इसके बाद अगस्त में OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर आई और सितंबर में इसने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड ही बना डाला. जानें तमिलनाडु के सीएम की फिल्म का ये अनोखा रिकॉर्ड.

400 करो़ड़ी फिल्म ने OTT पर तोड़े व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मूवी के नाम हुआ 2026 का ये कीर्तिमान
400 करोड़ की फिल्म ने OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर बनाया कीर्तिमान
Social Media
नई दिल्ली:

ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जी5 तमिल पर रिलीज हुई फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) 2026 में भारत में एक करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है. थलापती के नाम से मशहूर जोसेफ विजय (Joseph Vijay) की मूवी जन नायकन का 21 अगस्त 2026 को जी5 पर डिजिटल प्रीमियर हुआ. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद व्यूअरशिप लगातार बढ़ती रही. ऑरमैक्स के ताजा आंकड़ों ने अब इसे इस साल की पहली ऐसी तमिल फिल्म बना दिया है जिसने भारत में एक करोड़ से अधिक दर्शक पार किए.

सीएम विजय की आखिरी फिल्म

जन नायकन तमिल सिनेमा में खास जगह इसलिए भी रखती है क्योंकि यह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है. जी5 के तमिल, तेलुगु और मलयालम बिजनेस हेड लॉयड सी. जेवियर ने कहा, 'हमने फिल्म को सिर्फ बड़े मनोरंजन प्रॉपर्टी के तौर पर नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के एक निर्णायक पल के रूप में खरीदा. माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म होने के कारण इसमें भारी सांस्कृतिक और भावनात्मक मूल्य है. दर्शक इसे जी5 पर बार-बार देखकर मना रहे हैं. हम इस आइकॉनिक टाइटल को लंबे समय तक सहेजने का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं.'

जन नायकन का बजट और कलेक्शन, अभी तक हिंदी मे नहीं आई

विजय की तमिल फिल्म जन नायकन का बजट आईएमडीबी के मुताबिक लगभग 400 करोड़ रुपये है. इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 328 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म में जोसेफ विजय के अलावा ममिथा बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी नजर आए थे. फिल्म में जबरदस्त एक्शन था और ये फिल्म खास तौर पर विजय के फैन्स के लिए ही थी. फिल्म 23 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. हालांकि इस हिंदी ओटीटी रिलीज को अभी तक कोई जानकारी नहीं आ सकी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jana Nayagan, ZEE5, Joseph Vijay, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com