हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में आई हैं जो अपनी कहानी के साथ अपने गानों के लिए भी जानी जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म की बात करने वाले हैं जो साल 1994 में आई थी. इस फिल्म में 14 गाने थे, जो कि सारे सुपरहिट हुए. 32 साल पहले आई इस फिल्म की कहानी और इसके गाने आज भी लोगों को प्लेलिस्ट में शामिल हैं. खास बात ये है कि 14 में से 11 गानों में लता मंगेशकर ने गाए थे. इसके अलावा बाला सुब्रमण्यम, शारदा सिन्हा और उदित नारायण ने भी इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी है.
सलमान खान-माधुरी दिक्षित की 1994 में आई फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टाटर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की, जो एक पारिवारिक फिल्म थी. इस फिल्म में अपने परिवार के लिए प्यार का बलिदान देने के कहानी, लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा दिखाया गया है. इस फिल्म में रामलक्ष्मण का संगीत है, उन्होंने 14 गानों के लिए इसका साउंडट्रैक तैयार किया था. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान, अनुपम खेर, मोहनीश बहल, रेणुका शाहणे, आलोक नाथ और रीमा लागू ने अभिनय किया था.
हम आपके हैं कौन की कहानी
हम आपके हैं कौन की कहानी दो परिवार की होती है. जिसमें एक परिवार अपने लड़के के लिए अच्छी लड़की और दूसरी अच्छी बहू की तलाश करता है. उस दौरान प्रेम (सलमान) और निशा ( माधुरी दीक्षित) मिलते हैं और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है. मोहनीश और रेणुका की शादी के बाद दोनों का प्यार बढ़ता जाता है. लेकिन रेणुका के निधन के बाद उनके बच्चे को संभालने का जिम्मा माधुरी पर आ जाता है. जिसके बाद परिवार वाले माधुरी की शादी मोहनीश बहल से होनी होती है. इस बीच प्यार का बलिदान परिवार के लिए किया जाता है. लेकिन तभी मोहनीश को सलमान और माधुरी के प्यार के बारे में पता लगता है और आखिर में प्रेम और निशा की शादी हो जाती है. \
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश का वो बुंदेली भजन, जिसमें छिपी है शिव-पार्वती की अनोखी कहानी, एक ही शख्स है इसका राइटर और कंपोजर
हम आपके हैं कौन के गाने
हम आपके हैं कौन फिल्म का बजट महज 6 करोड़ था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 128 करोड़ की कमाई की थी. जबकि 199 मिनट की इस फिल्म में 71 मिनट 9 सेकेंड के गाने थे. फिल्म में कुल 14 गाने थे, जिसमें 13 गानों को लता मंगेशकर ने गाया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के गानों की पूरी लिस्ट-
1. दीदी तेरा देवर दीवाना, हाय राम कुड़ियों को डाले दाना- लता मंगेशकर और एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
2. पहला पहला प्यार है, पहली-पहली बार है- एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
3. धिक्तना-धिक्तना ( पार्ट1) - एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
4. माये नी माये- लता मंगेशकर ने गाया था.
5. मौसम का जादू- लता मंगेशकर और एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
6. चॉकलेट लाइम जूस - लता मंगेशकर ने गाया था.
7. जूते दो, पैसे लो - लता मंगेशकर और एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
8. बाबुल- शारदा सिन्हा
9. मुझसे जुदा होकर - लता मंगेशकर और एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
10. समधि समधन - लता मंगेशकर और कुमार सानू ने गाया था.
11. हम आपके हैं कौन- लता मंगेशकर और एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
12. वाह-वाह रामजी- लता मंगेशकर और एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने गाया था.
13. लो चली मैं - लता मंगेशकर ने गाया था
14. 3. धिक्तना-धिक्तना ( पार्ट 2) - लता मंगेशकर, एसपी बालासुब्रमण्यम, उदित नारायण , शैलेन्द्र सिंह ने गाया था.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं