विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, चित्तौड़गढ़ जिलों में अगले कुछ घंटे के लिये अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग  की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर सहित 20 राज्यों में 11 मई तक तूफान की आशंका की बनी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई है. तूफान ने अब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर रुख कर लिया है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में तूफान की तीव्रता कम पड़ गई है और अभी इसके और कम होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि अब धीरे-धीरे खतरा कम पड़ गया है. ​

दिल्ली- एनसीआर में दिखने लगा तूफान का असर

गृह मंत्रालय ने रविवार को कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आंधी और बारिश चेतावनी दी थी. पिछले हफ्ते 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा घायल हो गए थे और आकाशीय बिजली ने पांच राज्यों को हिट किया था. अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 75 लोग मारे गए थे. घटना के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान को छोड़कर वापस आए और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की.

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान, बिजली गुल, 20 राज्यों में अलर्ट, 10 बातें

मध्यप्रदेश में रविवार को तेज आंधी से दो लोगों की मौत हो गई थी और 15 से ज्यादा लोग भी घायल हो गए थे. पंचकुला मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद रहने के आदेश दिए गए थे

आंधी-तूफान से जुड़ी हर पल की जानकारी का LIVE updates 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Strong Winds, Thunderstorm Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com