विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2015

गेल ने रिकॉर्ड को गले लगाया

Sushil Mohapatra, Rajeev Mishra
  • Blogs,
  • Updated:
    फ़रवरी 24, 2015 14:35 pm IST
    • Published On फ़रवरी 24, 2015 14:24 pm IST
    • Last Updated On फ़रवरी 24, 2015 14:35 pm IST

क्रिस गेल ने वर्ल्डकप में शानदार बैटिंग करते हुए आज कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। गेल ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौक्के और 16 छक्के शामिल थे। वर्ल्डकप के इतिहास में यह सबसे ज्यादा निजी स्कोर के साथ-साथ सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड है। इससे पहले वर्ल्डकप में नौ छक्के मारने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के नाम था।

क्रिस गेल ने आज के मैच में एक रिकॉर्ड और भी बनाया। वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 136 रन बाउन्ड्री से आए जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरभ गांगुली के नाम था। गांगुली ने 26 मई 1999 को श्रीलंका के खिलाफ शानदार 183 रनों की पारी खेली थी और 110 रन बाउन्ड्री से लिए थे जिस में 17 चौक्के और सात छक्के शामिल थे।

ओपनिंग करने आए गेल ने धीमी शुरुआत की, लेकिन बाद में बेहतरीन बैटिंग करते हुए ज़िम्बाब्वे के बॉलरों को धो डाला। यह वर्ल्डकप के इतिहास में पहला दोहरा शतक है। लेकिन, अगर वर्ल्डकप छोड़ दिया जाए तो एक-दिवसीय मैच में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार 264 रनों की पारी खेली थी।

इससे पहले भी गेल का सबसे ज्यादा निजी स्कोर एकदिवसीय मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ था। 2003 में ज़िम्बाब्वे और वेस्ट-इंडीज के बीच हुए इस मैच में गेल ने 153 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
UGC NET 2024 Result Declared Live: यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित, JRF के लिए 4,970 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 53, 694 अभ्यर्थी सफल, Direct Link
गेल ने रिकॉर्ड को गले लगाया
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और चुनावी धांधली
Next Article
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और चुनावी धांधली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com