विज्ञापन
OPINION
This Article is From Oct 07, 2015

...तो आसमान में उड़कर ज़मीन जीतने की तैयारियां हो रही हैं

पटना एयरपोर्ट पर वाक़ई हेलीकॉप्टर की भीड़ है। अज्ञात सूत्र ने कहा कि बीस बाईस हेलीकॉप्टर में से पंद्रह के करीब बीजेपी नेताओं के लिए हैं। पांच सात हेलीकॉप्टर जो अभी और आ रहा है वो क़ौन लेगा? बताने वाला चुप रहा और कहा कि आप समझ ही रहे हैं।

बहुत तेज़ी से काम हो रहा है ताकि जल्दी से और अधिक हेलीकॉप्टर के पार्क करने की जगह तैयार हो जाए। पटना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर के लिए बना हैंगर छोटा पड़ गया है। बताने वाले ने चुपके से वो जगह बता दी जहां हैंगर का विस्तार हो रहा है और बात बात में यह भी कह दिया कि सर इस बार लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा हेलीकॉप्टर है। कितना है? बीस बाईस के करीब हेलीकॉप्टर आ गया है। दो चार दिन में पांच छह हेलीकॉप्टर और आने वाले हैं। यहां हेलीकॉप्टर रखने की जगह नहीं है। लोकसभा में तो पंद्रह हेलीकॉप्टर ही आया था।
 

तो बिहार विधानसभा चुनावों के लिए लोकसभा से भी ज्यादा संख्या में हेलीकॉप्टर बुलाए गए हैं। ज्यादातर हेलीकॉप्टर अब डबल इंजन के होते हैं। सिंगल इंजन वाले हेलीकॉप्टर कम होते हैं। नेता लोगों को डबल इंजन वाला ही हेलीकॉप्टर पसंद है। उसने फिर एक नई बात बताई तो मैंने भी अपना सवाल दाग दिया। डबल इंजन के हेलीकॉप्टर का क्या रेट है? डबल का रेट है दो सवा दो लाख रुपया प्रति घंटा। टैक्स और पायलट का ख़र्चा अलग होता है। दस बजे दिन से लेकर सवा पांच बजे शाम के बीच कितना ख़र्चा आता होगा आप खुद भी गिन सकते हैं।
 

पटना एयरपोर्ट पर वाक़ई हेलीकॉप्टर की भीड़ है। अज्ञात सूत्र ने कहा कि बीस बाईस हेलीकॉप्टर में से पंद्रह के करीब बीजेपी नेताओं के लिए हैं। पांच सात हेलीकॉप्टर जो अभी और आ रहा है वो क़ौन लेगा? बताने वाला चुप रहा और कहा कि आप समझ ही रहे हैं।
 

शाम को जब नीतीश कुमार के साथ चुनावी रैलियों की हेलीकॉप्टर यात्रा समाप्त कर उतरा तो थोड़े से अंतराल के आगे पीछे पांच सात हेलीकॉप्टर उतरे या उतर चुके थे। एक तरफ बीजेपी सांसद हेमा मालिनी उतर रही थीं तो वहीं बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और श्रीकांत शर्मा से मुलाक़ात हुई। उपेंद्र कुशवाहा भी हेलीकॉप्टर से उतर रहे हैं। नीतीश के साथ तो मैं था लेकिन दूसरे हेलीकॉप्टर से शरद यादव और वशिष्ठ नारायण सिंह उतर कर चले आ रहे थे? तो पटना में आसमान से ज़मीन की तैयारी हो रही है। चुनाव प्रचार अब हेलीकॉप्टर के बिना नहीं हो सकता। पटना का हैंगर भी अब इतने हेलीकॉप्टर को नहीं झेल सकता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार चुनाव, बिहारचुनाव2015, रवीश कुमार, पटना एयरपोर्ट, हेलीकॉप्‍टर, BiharPolls2015, Bihar Assembly Election 2015, Ravish Kumar, Patna Airport, Helicopter, Chopper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com