विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

सीएम नीतीश ने लालू पर फिर किया 'ट्वीट वार', बोले- घोटालों को उजागर करना और...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच ट्विटर जंग जारी है.

सीएम नीतीश ने लालू पर फिर किया 'ट्वीट वार', बोले- घोटालों को उजागर करना और...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच ट्विटर जंग जारी है. एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि घोटालों को उजागर करना और घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है.

नीतीश ने लालू का नाम लिए बिना ट्वीट के जरिये उन पर लगातार चौथे दिन शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा, घोटालों को उजागर करना और घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है. यह भी पढ़ें - नीतीश-लालू के ट्विटर जंग के बाद तेजस्वी भी मैदान में उतरे, कहा- घोटालों पर चुप रहना सबसे बड़ा घोटाला

नीतीश ने गुरुवार को कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था 'भ्रष्टाचार शिष्टाचार है. उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है. बीते 29 नवंबर को नीतीश ने ट्वीट के जरिए लालू पर कटाक्ष किया था 'जान की चिंता, माल-मॉल की चिंता, सबसे बड़ी देशभक्ति है.' 

यह भी पढ़ें - नीतीश को सीएम पद के अयोग्य घोषित करने की याचिका पर चुनाव आयोग ने दिया हलफनामा

बता दें कि लालू ने अपने सुरक्षा कवर "जेड प्लस" श्रेणी से घटाकर "जेड" श्रेणी किए जाने को केंद्र सरकार की कथित 'साजिश' करार देते गत 26 नवंबर को कहा था कि उनके साथ अगर कोई घटना घटती है तो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे. 

VIDEO: बीजेपी को गुजरात में कोई खतरा नहीं है : नीतीश कुमार (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com