बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- लालू जी के साथ खड़ी है यह बिहार की भूमि : तेजस्वी यादव
- तेजस्वी ने ट्वीट कर साधा विरोधियों पर निशाना
- उन्होंने एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ बिहार की भूमि खड़ी है. चारा घोटाला के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद से बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ट्विटर के माध्यम से लगातार विराधियों पर निशना साध रहे हैं.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने विरोधियों पर फिर साधा निशाना, 'शेर सिर्फ बोलेगा नहीं दहाड़ेगा'
इसी कड़ी में तेजस्वी ने शनिवार को लालू प्रसाद की लोगों को संबोधित करते हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, "बदल देंगे उन ताकतों को जिनसे सत्ता घूमी है लालू जी के साथ खड़ी यह बिहार की भूमि है." उल्लेखनीय है कि तेजस्वी इन दिनों काव्यात्मक शैली में विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं.
VIDEO: लालू यादव के खिलाफ साजिश, फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे: तेजस्वी यादव
गौरतलब है कि चारा घोटाले के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद से लालू झारखंड की जेल में बंद हैं. इस मामले में अदालत तीन जनवरी को सजा सुनाने वाली है.
यह भी पढ़ें: तेजस्वी ने विरोधियों पर फिर साधा निशाना, 'शेर सिर्फ बोलेगा नहीं दहाड़ेगा'
बदल देंगे उन ताक़तों को जिनसे सत्ता घूमी है...लालू जी के साथ खड़ी ये बिहार की भूमि है। pic.twitter.com/9rnGjBPCiM
— Tejaswi yadav (@YadavTejaswi) December 30, 2017
इसी कड़ी में तेजस्वी ने शनिवार को लालू प्रसाद की लोगों को संबोधित करते हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, "बदल देंगे उन ताकतों को जिनसे सत्ता घूमी है लालू जी के साथ खड़ी यह बिहार की भूमि है." उल्लेखनीय है कि तेजस्वी इन दिनों काव्यात्मक शैली में विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं.
VIDEO: लालू यादव के खिलाफ साजिश, फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे: तेजस्वी यादव
गौरतलब है कि चारा घोटाले के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद से लालू झारखंड की जेल में बंद हैं. इस मामले में अदालत तीन जनवरी को सजा सुनाने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं