विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

जब राजद के पोस्टर में 'रावण' बनाए गये नीतीश, तो भगवान 'राम' बने तेजस्वी ने तस्वीर को लेकर कही यह बात

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को 'राम' और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दस सिर वाले 'रावण' के रूप में दिखाया गया.

जब राजद के पोस्टर में 'रावण' बनाए गये नीतीश, तो भगवान 'राम' बने तेजस्वी ने तस्वीर को लेकर कही यह बात
राजद ने बुधवार को यह पोस्टर जारी किया
पटना:

बिहार में दशहरा के मौके पर जारी राजनीतिक पोस्टर वार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान बनाए गए 35 हवाई अड्डों के नाम बताने तथा राफेल का दाम बताने वाले को पांच करोड़ रुपये का इनाम दिये जाने से संबंधित पोस्टर के बाद राजद द्वारा बुधवार को लगाए गए एक पोस्टर में बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को 'राम' और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दस सिर वाले 'रावण' के रूप में दिखाया गया. इस पोस्टर पर बढ़ता विवाद देख राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस पोस्टर से किनारा कर लिया है.  

दुर्गा पूजा में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी का किया राज्याभिषेक, कही यह बात...

दरअसल, पटना शहर के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद के प्रदेश मुख्यालय और 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी के सरकारी आवास के पास राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आनन्द भगत द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में तेजस्वी को 'राम' और नीतीश को 'रावण' के रूप में दिखाया गया है. हालांकि, इस पोस्टर जदयू की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देखी गई और इसे मुख्यमंत्री का अपमान बताया. इसके बाद गुरुवार को तेजस्वी यादव ने इस पोस्टर से अपने समर्थन से साफ इनकार कर दिया. 

तेजस्वी यादव ने एनडीटीवी की खबर को शेयर किया और लिखा- 'मैं ऐसी तस्वीरों का समर्थन नहीं करता लेकिन साथ-साथ नीतीश जी को भी यह सोचना होगा कि आज लोगों को उनपर इतना ग़ुस्सा क्यूं है? क्या कारण है? उन्हें अंतरात्मा से जवाब मांग आत्ममंथन करना होगा कि उन्होंने जनता के साथ क्या-2 वादाखिलाफ़ियां की हैं. उन्हें जनता के ग़ुस्से पर चिंतन करना चाहिए.'

मीसा भारती का बयान और ये 15 बातें, 'किंगमेकर' अपने ही 'राजकुमारों' के सामने हैं बेबस?

इससे पहले जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि बिहार में राजद शासन काल कानून के शासन के अभाव के रूप में जाना जाता है. राज्य के मुख्यमंत्री के प्रति उनका अपमान उनके अपने चरित्र को एकबार फिर प्रतिबिंबित करता है. राजद के साथ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने राजद द्वारा लगाए गए पोस्टर में नीतीश को 'रावण' के रूप में दिखाये जाने से अपनी पार्टी को अलग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को रावण के रूप में दिखाए जाना अनुचित है. 

VIDEO: शत्रुघ्न सिन्हा ने किया तेजस्वी यादव का राज्याभिषेक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Attacks Nitish Kumar, Tejashwi Yadav As Lord Ram, Nitish Kumar As Ravan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com