विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2018

तेजस्वी ने विधिवत रूप से उपेन्द्र कुशवाहा से NDA का साथ छोड़ने की अपील की

तेजस्वी ने कहा कि 'उपेन्द्र कुशवाहा जी एक बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उस वर्ग से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया.

तेजस्वी ने विधिवत रूप से उपेन्द्र कुशवाहा से NDA का साथ छोड़ने की अपील की
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव (फाइल फोटो)
पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधिवत रूप से केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को अपने साथ आने का निमंत्रण दिया. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'केंद्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को हम महागठबंधन में शामिल होने का न्योता देते हैं. उन्हें विगत 4 साल से NDA में उपेक्षित किया जा रहा है. बीजेपी उनके साथ सौतेला और पराया व्यवहार कर रही है. इसी दौरान बीजेपी ने नीतीश जी के साथ मिलकर उनकी पार्टी को तोड़ने की साज़िश भी रची.'

तेजस्वी ने कहा कि 'उपेन्द्र कुशवाहा जी एक बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उस वर्ग से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया. वहीं दूसरी तरफ़ केंद्र सरकार मे एक जाति के एक दर्जन से ज़्यादा कैबिनेट मंत्री हैं. पिछड़े वर्ग से आने वाले कुशवाहा जी की क़ाबिलियत को BJP ने कभी तवज्जो नहीं दी.'

हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा ने फ़िलहाल इस बयान पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. तेजस्वी ने अलमगिर में कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी सामाजिक न्याय की धारा से आते हैं इसलिए उन्हें गोडसे-गोलवलकर और गांधी-अंबेडकर की दो धाराओं में से एक को चुनना होगा. BJP संविधान को ख़त्म कर रही है जिससे आरक्षण स्वतः ही समाप्त हो जाएगा. कुशवाहा जी को संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई में ससमय उचित निर्णय लेना चाहिए.

VIDEO: देश में अगला चुनाव जय श्रीराम-जय भीम समर्थकों के बीच होगा?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Upendra Kushwaha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com