विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

वापस लौटे तेजस्वी यादव, ट्विटर पर लिखा- 'करा रहा था इलाज', बच्चों की मौतों पर भी दिया ये बयान

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लोकसभा चुनाव के बाद पब्लिकली, मीडिया में और सोशल मीडिया पर दिखना बंद हो गए, जिसके बाद...

Also Read in
वापस लौटे तेजस्वी यादव, ट्विटर पर लिखा- 'करा रहा था इलाज', बच्चों की मौतों पर भी दिया ये बयान
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी ने ट्विटर पर की वापसी
  • गैरमौजूदगी की बताई वजह
  • लिगामेंट और एसीएल की चोट का करा रहे थे इलाज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लोकसभा चुनाव के बाद पब्लिकली, मीडिया में और सोशल मीडिया पर दिखना बंद हो गए, जिसके बाद राजनैतिक गलियारे में विपक्ष उनपर सवाल उठाने लगे कि आखिर वह लोकसभा चुनाव के बाद कहां चले गए. इतना ही नहीं, बिहार में इंसेफेलाइटिस की वजह से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत के बावजूद उनका कोई भी बयान या ट्विटर पर ट्वीट नहीं आया. इस पर भी बिहार के विपक्ष दल के नेता निशाना साधना शुरू कर दिया था. शनिवार को तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर वापसी करते हुए एक साथ चार ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी के बारे में विस्तार से बताया.

तेजस्वी के संबंध में पूछे जाने पर पत्रकारों पर ही भड़कीं राबड़ी देवी, पूछा- आपके ही...

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''दोस्तों! पिछले कुछ हफ्तों से मैं लंबे समय से चल रही लिगामेंट और एसीएल की चोट के इलाज में व्यस्त था. हालांकि, अब मैं राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के एक वर्ग द्वारा बनाई जाने वाली मसालेदार स्टोरीज को देखने के लिए उत्सुक हूं.''

आरजेडी नेता तेजस्वी लिखा, ''हम उन लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, जो हम में एक समाजिक-धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के विकल्प के रूप में हमें देख रहे हैं. और हम यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम आपके साथ हैं और लड़ाई जारी है. हाल ही हुए घटनाओं ने मुझे अध्ययन, छानबीन, विश्लेषण और चीजों को मूल्यांकित करने में मदद करने का अलग नजरिया दिया है.''

एयरपोर्ट पर करीना कपूर और तैमूर अली खान आए नजर, कोई पहचान नहीं पाया- देखें Video

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''इंसेफेलाइटिस के कारण हुई 100 से अधिक गरीब बच्चों की मौत मामले में मैं लगातार फॉलो-अप ले रहा था. इस दुखद घटना में मैंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा था कि वह बिना फोटो खिंचवाए पीड़ित परिवारों के पास जाए. मैं अपने पार्टी के सांसदों से इस मुद्दे को संसद में उठाने के लिए कहा था, इसलिए प्रधानमंत्री ने जवाब दिया. मेरे प्यारे बिहारवासियों, मैं आपके साथ हूं.''

तेजस्वी ने आखिरी ट्वीट में कहा, ''अपने स्थापना के समय से ही आरजेडी गरीबों के संघर्ष का केंद्र रहा है और पार्टी ने चुनावी हार के साथ अपनी यह स्थिति नहीं खोई है. बिहार के लोगों के साथ-साथ अपने उत्साही कैडर को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम हर दिन गरीबों की जिंदगी से जुड़े मामलों में नए सिरे से पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ने जा रहे हैं.''

Video: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण का न्यौता मुझे नहीं - तेजस्वी यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Twitter, Bihar Encephalitis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com