विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2019

बिहार के रोहतास में शौच करने बाहर गई किशोरी से हुआ गैंगरेप

दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता अपनी दादी के साथ शौच करने जा रही थी कि इसी दौरान आरोपी किशोरी को पकड़कर एक घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया .

बिहार के रोहतास में शौच करने बाहर गई किशोरी से हुआ गैंगरेप
पीड़िता अपनी दादी के साथ शौच करने जा रही थी. (प्रतीकात्मक फोटो)
पटना:

बिहार में रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत एक गांव में शौच करने घर से बाहर गयी एक दलित किशोरी के साथ रविवार को चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. विक्रमगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि तीन आरोपियों जाफर खां, शरबूख खां और फारूक खां को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चौथे आरोपी आज़ाद खां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता अपनी दादी के साथ शौच करने जा रही थी कि इसी दौरान आरोपी किशोरी को पकड़कर एक घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया . घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे राजकुमार ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए विक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि संबंधित गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com