विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

नीतीश कुमार की हालत हाईजैक विमान के पायलट जैसी : सुशील मोदी

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में जारी विवाद मुख्य विपक्षी पार्टी को भी गठबंधन पर निशाना साधने का मौका दे दिया है.

नीतीश कुमार की हालत हाईजैक विमान के पायलट जैसी : सुशील मोदी
सुशील मोदी पिछले लगभग दो माह से लालू परिवार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं....
  • भाजपा नेता सुशील मोदी ने एक बार साधा नीतीश कुमार पर निशाना
  • कहा - तेजस्वी ने 26 साल की उम्र में 26 बेनामी संपत्ति अपने नाम की
  • बोले - भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 'जीरो टॉलरेंस' की बात महज दिखावा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में जारी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. सुशील मोदी पिछले लगभग दो माह से लालू परिवार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. उनके तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हालत अपहृत विमान के पायलट जैसी हो गई है.

भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा, "नीतीश कुमार को महागठबंधन की ड्राइविंग सीट सौंपने पर राष्ट्रीय जनता दल ने पहले आनाकानी की और अब वह चाहता है कि गाड़ी भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों वाली सड़क पर उतार दी जाए. ड्राइवर (मुख्यमंत्री) की हालत अपहृत विमान के पायलट जैसी हो गई है."
 
ये भी पढ़ें
सुशील मोदी पार्टी के 'खलनायक' हैं, इन्होंने पार्टी को 'कत्लगाह' बना दिया है : बीजेपी सांसद भोला सिंह

उन्होंने भ्रष्टाचार के एक मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 26 साल की उम्र में 26 बेनामी संपत्ति अपने नाम कराने वाले तेजस्वी यादव के समर्थन में राजद का नया कुतर्क यह है कि सरकारी दफ्तरों में करप्शन (भ्रष्टाचार) जारी है, इसलिए इस मुद्दे पर 'जीरो टॉलरेंस' की बात महज दिखावा है.
 
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बताएं कि अगर समाज में गरीबी, शोषण और सामाजिक अन्याय जारी है तो क्या उसके खिलाफ संघर्ष नहीं होना चाहिए?

ये भी पढ़ें
...जब अमित शाह से नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के बारे में पासवान ने पूछा सवाल तो ये मिला जवाब

उधर, पिछले कई दिनों से चल रहा बिहार की राजनीति का महाड्रामा अब फाइनल दौर में पहुंच गया है. महागठबंधन के दोनों मुख्य दल आरजेडी और जेडीयू की विधायक दल की बैठक बुधवार को होने जा रही है. जेडीयू की यह बैठक पहले गुरुवार को होने जा रही थी. उधर, महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

VIDEO : क्या इस्तीफा देंगे तेजस्वी?  


राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को हटाने या नहीं हटाने को लेकर अपना रुख साफ कर देंगे. क्योंकि, मुख्यमंत्री ने एकबार फिर कहा है कि वे सरकार की छवि को दागदार नहीं होने देंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com