प्रतीकात्मक फोटो.
सहरसा:
सहरसा के पॉलिटेक्निक ढाला के पास एक बस ने इंटरमीडिएट के एक छात्र को कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
छात्र को कुचले जाने से आक्रोशित लोगों ने बस को फूंक डाला. घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया.
VIDEO : बस ने बच्चे को कुचला
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि बस में आग लगाने वालों की पहचान करके प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं