विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2018

रालोसपा कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज तो उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश जी, यह कैसा सुशासन है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीच शब्द से जुडे़ बयान पर बिहार में घमासान मच गया है. प्रदर्शन के दौरान रालोसपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

रालोसपा कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज तो उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश जी, यह कैसा सुशासन है
रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फाइल फोटो.
पटना: बिहार की राजनीति में 'नीच' शब्द ने घमासान मचा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'नीच' शब्द से जुडे़ बयान को अपने खिलाफ इस्तेमाल किए जाने की बात कहते हुए  रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार स्पष्टीकरण मांग रहे हैं. वह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार बताएं कि सार्वजनिक रूप से अपने बयान का अर्थ बताएं. उधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर शनिवार को पटना में प्रदर्शन किया. गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकालते हुए नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकना चाहा तो नोकझोंक हुई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से भी जवाबी हमला किया गया. रालोसपा कार्यकर्ताओं पर ईंट-पत्थर चलाने के आरोप लगे. 

कुशवाहा ने साधा निशाना
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना पर रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग कर कई ट्वीट कर निशाना साधा. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा-लाठीचार्ज की घटना बेहद दुखद, शर्मनाक व आश्चर्यजनक है....! बिहार सरकार की पुलिस अपराधियों को तो सर पर बिठाती है लेकिन आन्दोलनकारियों का सर फोड़ती है !  निर्दयतापूर्ण लाठीचार्ज में घायलों के प्रति दुःख-दर्द व्यक्त करता हूं.  दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, कुशवाहा समाज पर लाठी चलवाने के बजाय आप अपने बयान का अर्थ लोगों को सार्वजनिक रूप समझा देते तो बड़ी कृपा होती. शायद लोगों का गुस्सा शांत हो जाता और आंदोलन की जरूरत नही पड़ती. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा- राजभवन की तरफ शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे लोगों को अगर संभाल पाना मुश्किल था, तो भीड़ को तीतर-बितर करने के कई अन्य तरीके भी थे.लाठी-डंडों से पिटवाकर निर्दोषों का खून बहाना व महिलाओं पर लाठी चलवाना कहां का न्याय है ?यह कैसा सुशासन है ?
 
7kqp53ro

पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना


वीडियो- बिहार में सीटों का बंटवारा अभी अंतिम नहीं है : कुशवाहा 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Upendra Kushwaha, RLSP, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com