विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

बिहार में राजद को लगा झटका, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए गए विधायक इलियास हुसैन

हुसैन (Ilyas Hussain) के ऊपर दो महीने पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगा था. इस मामले की जांच के बाद रांची में सीबीआई की अदालत की ओर से दोषी ठहराया है.

बिहार में राजद को लगा झटका, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए गए विधायक इलियास हुसैन
राजद के विधायक हुए अयोग्य घोषित
पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर उसके विधायक इलियास हुसैन (Ilyas Hussain) को विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. हुसैन (Ilyas Hussain) के ऊपर दो महीने पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगा था. इस मामले की जांच के बाद रांची में सीबीआई की अदालत की ओर से दोषी ठहराया है. विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतास जिले के डेहरी से विधायक हुसैन को 27 सितंबर से अयोग्य ठहराया गया. ध्यान हो कि इस दिन हुसैन को अलकतरा घोटाला मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी. घटना 1990 के दशक की शुरुआत की है. हुसैन (Ilyas Hussain) उस वक्त सड़क निर्माण मंत्री थे. उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद 243 सीट वाली विधानसभा में राजद विधायकों की संख्या घट कर 80 हो गई है.

यह भी पढ़ें: पटना में राजद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ सरकार की तुलना 'राक्षस राज' से की और कहा कि जनता इस सरकार से त्रस्त है. एक कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग कहते थे कि 'मिट्टी में मिल जाएंगे, मगर भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे.'तेजस्वी ने नीतीश पर कुर्सी के लोभ में फंसे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने जनादेश का अपमान किया और भाजपा के साथ मिल गए, इससे बिहार की जनता नाराज है और काफी गुस्से में है.

यह भी पढ़ें: राजद केवल मुस्लिम-यादवों की पार्टी नहीं है : तेजस्‍वी यादव

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और इसलिए हमारे साथ गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ गए थे, लेकिन सूबे में अब अपराध और भ्रष्टाचार है.बिहार में अपराध में लगातार वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा आज इस प्रदेश में 'राक्षस राज' है और जनता इस सरकार से त्रस्त है. तेजस्वी ने नीतीश और सुशील से सवाल किया कि केंद्र की वर्तमान सरकार के साढे़ चार साल से ज्यादा के कार्यकाल के दौरान में बिहार को क्या मिला? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा?

VIDEO: तेजस्वी यादव ने बताया कि क्यों बने राजनेता.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ जदयू और भाजपा को बिहार की कोई चिंता नहीं है. समारोह को बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पार्टी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी संबोधित किया. (इनपुट भाषा से) 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com