बिहार के वैशाली जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर जनसभा को संबोधन करने के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेज प्रताप यादव ने भीड़ से एक ऐसा सवाल किया, जिसपर लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिया. मंच से तेज प्रताप यादव ने मौजूद जनसभा से पूछा कि 2020 में किसका वध होगा? इस पर भीड़ में से कुछ लोगों ने कहा- नीतीश का. इसी मंच पर महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव एक बार फिर बांसुरी बजाते हुए दिखे. शिव भक्ति को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव ने इस बार वैशाली जिले में बांसुरी बजाई.
Bihar: Rashtriya Janata Dal leader Tej Pratap Yadav asks crowd in Vaishali - '2020 me kiska vadh hoga?' People in the crowd reply - 'Nitish ka'. (20.02.2020) pic.twitter.com/x3xZdTYKys
— ANI (@ANI) February 21, 2020
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है. जिसमें मंच पर तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि तेजप्रताप यादव अपने शिव भक्ति को लेकर लगातार चर्चाओं में रहते हैं. सावन के पहले सोमवार के मौके पर तेज प्रताप यादव ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी.तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा था, ''शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है, आओ भगवान शिव का नमन करें, उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे.''
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने जीवन में राजनीति के अलावा आध्यात्म से भी काफी लगाव रखते हैं. सावन के पहले सोमवार के मौके पर तेज प्रताप यादव ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने आध्यात्मिक गेटअप कर रखा था और बेहद ही आकर्षक रूप में नजर आए थे. तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर उन्होंने दो तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया था. तेज प्रताप यादव का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं