नेपाल के चितवन राष्ट्रीय उद्यान (सीएनपी) से राप्ती नदी के बाढ़ के पानी में बहकर भारत पहुंचे एक सींग वाले लुप्तप्राय प्रजाति के एक गैंडे को सुरक्षित बचा लिया गया. सीएनपी के सहायक संरक्षण अधिकारी नरेंद्र अरयल ने कहा कि ढाई साल की मादा गैंडा को कल बचाया गया और आज एक ट्रक के जरिये राष्ट्रीय उद्यान स्थित उसके आवास क्षेत्र वापस पहुंचाया गया है. मादा गैंडा नेपाल-भारत सीमा के दक्षिण में 42 किलोमीटर बहकर आ गयी. मादा गैंडा बिहार के बगहा इलाके में पायी गयी और उसे भारतीय अधिकारियों द्वारा मुहैया करायी गयी सूचना की मदद से बचाया गया. वह एक गांव के गन्ने के खेत के बीचों बीच पायी गयी.
पढ़ें, बाढ़ राहत कार्य में जोर-शोर से लगे हैं वायुसेना के हेलीकॉप्टर
राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी के अनुसार नदियों में आयी हालिया बाढ़ में कम से कम पांच अन्य गैंडे बह गए. इनमें से एक गैंडा नेपाल-भारत सीमा की तरफ बाल्मीकि आश्रम के पास जाता दिखा जबकि एक दूसरा लापता गैंडा भारतीय वन के बफर जोन के पास देखा गया. राष्ट्रीय उद्यान इलाके में एक गैंडा मृत पाया गया. दो दूसरे गैंडों को उद्यान के पास के इलाके से बचाया गया.
Video : बिहार में बाढ़ का कहर जारी
इनपुट : भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं