विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

मुंगेर में दफ्तर जा रहे रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने सड़क के बीचोंबीच कर्मचारी दिनेश मंडल की पीठ पर दो गोली मारीं और फरार हो गए

मुंगेर में दफ्तर जा रहे रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
मुंगेर में अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी.
  • टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे कर्मचारी दिनेश मंडल
  • जमालपुर कारखाना डीजल शेड में ड्यूटी पर जा रहे थे
  • पुलिस को फिलहाल हत्या का कारण ज्ञात नहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस समय घटी जब वह प्रतिदिन की तरह सुबह अपने कार्यालय पैदल जमालपुर कारखाना डीजल शेड जा रहे थे.

मुंगेर के जमालपुर कारखाना डीजल शेड में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत दिनेश मंडल आज सुबह अपनी ड्यूटी के लिए क्वार्टर से निकले थे. कारखाने से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने सड़क के बीचोंबीच उनकी पीठ पर दो गोली मारीं और फरार हो गए. दिनेश मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक 45 वर्षीय दिनेश मंडल लखीसराय जिले के बरियारपुर गांव के रहने वाले थे.

VIDEO : चेन्नई के इंस्पेक्टर की हत्या

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एएसपी स्थानीय थाने की पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. जिले के एसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com