
- जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची में 65 नाम शामिल किए हैं
- पहली सूची में पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए थे
- पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर दो सूचियाँ जारी कर अपनी तैयारी को तेज किया है
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को जारी इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 51 प्रत्याशियों का एलान किया था. इसके साथ ही पार्टी की तरफ से 116 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो गई है. पार्टी की तरफ से पटना में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया.
शिवहर से नीरज सिंह को मिला टिकट
दूसरी लिस्ट में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए जन सुराज की तरफ से कहा गया है कि भागलपुर से अभयकांत झा उम्मीदवार होंगे. वहीं डॉ. शाहनवाज बड़हरिया सीट से प्रत्याशी होंगे. शिवहर से नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. नरकटिया से लाल बाबू यादव, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, संदेश से राजीव रंजन सिंह, बाजपट्टी से आजम अनवर हुसैन, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, नरपतगंज से जनार्दन यादव, इस्लामपुर से तनुजा कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है.
- दीघा- कृष्ण मोहन
- पतनाहा- नवल किशोर चौधरी
- बाजपट्टी- अजम हुसैन
- सीतामढ़ी- जियाउद्दीन खान
- हरलाखी- रत्नेश्वर ठाकुर
- राजनगर- डॉ सुरेंद्र कुमार दास
- बथनाहा - डॉ नवल किशोर चौधरी
- हरलाखी - रत्नेश्वर ठाकुर
- झंझारपुर - केशव भंडारी
- त्रिवेणीगंज-प्रदीप राम
- नरपतगंज-जनार्दन यादव
- ठाकुरगंज-इकरामुल हक
- बनमनखी-मनोज ऋषि
- कटिहार राजी शरीक
- झंझारपुर- केशव भंडारी
- पिपरा- इंद्रदेव शाह
- त्रिवेणीगंज - प्रदीप राम
- नरपतगंज- जर्नादन यादव
- ठाकुरगंज- मोहम्मद इकरामुल हक
- कस्बा- इंतेखाब आलम
- रुपौली- अमोद कुमार
- कटिहार- राजी शरीक
- कदवा- मोहम्मद शहरयार
- बलरामपुर- असाब आलम
- मनिहारी-बबलू सोरेन
- कोरहा- निर्मल कुमार राज
- सिंहेश्वर- प्रमोद कुमार राम
- मधेपुरा- शशि कुमार यादव
- सोनबरसा- सत्येंद्र हाजरा
- कुशेश्वर स्थान- शत्रुध्न पासवान
- गौराबौराम- डॉ इफ्तिखार आलम
- बहादुरपुर- आमिर हैदर
- बड़हड़िया- डॉ शहनवाज
- गोरियाकोठी- एजाज अहमद
- तरैया- सत्येंद्र कुमार सहनी
- राजापाकड़ -मुकेश कुमार राम
- महनार- डॉ राजेश चौरसिया
- पातेपुर- दशई चौधरी
- वारिसनगर- सत्यनारायण
- उजिरायरपुर- दुर्गा प्रसाद सिंह
- रोसड़ा- रोहित पासवान
- हसनपुर- इंदु गुप्ता
- चेरिया बरियारपुर- डॉ म़त्युंजय
- बखरी- डॉ संजय कुमार पासवान
- अलौली- अभिषेक कुमार
- कहलगांव- मंजर आलम
- भागलपुर- अभयकांत झा
- तारापुर- डॉ संतोष सिंह
- जमालपुर- ललन जी यादव
- सूर्यगढ़ा- अमित सागर
- इस्लामपुर- तनुजा कुमारी
- हरनौत-कमलेश पासवान
- बख्तियारपुर- वाल्मिकी सिंह
- फुलवारी- प्रो शशिकांत प्रसाद
- मसौढ़ी- राजेश्वर मांझी
- संदेश- राजीव रंजन सिंह
- बक्सर- तथागत हर्षवर्धन
- डुमराव- शिवांक विजय सिंह
- राजपुर- धनंजय पासवान
- चैनपुर- हेमंत चौबे
- नोखा- नसरुल्ला खान
- कुटुंबा - महाबली पासवान
- बाराचट्टी- इंजीनियर हेमंत पासवान
- टिकारी- डॉ शशि यादव
- वजीरगंज- संतोष कुमार
इस लिस्ट में भी सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश हुई है
- 18 एससी
- 1 एसटी
- 46 सामान्य सीटों के कैंडिडेट की घोषणा
- अति पिछड़ा 14
- 10 हिंदू
- 4 मुस्लिम समाज से
- ईबीसी -10
- सामान्य से 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं