विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2017

पटना : इस मौसम में सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड

पटना : इस मौसम में सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड
बिहार में तेज सर्दी हो रही है (प्रतीकात्मक फोटो).
पटना: देश के उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी तथा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान आज इस मौसम में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना में आज सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है.

गत 12 जनवरी को पटना का न्यूनतम तापमान गत 11 जनवरी के 10.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में घटकर सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था और उसके बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है जो कि कल 5 डिग्री सेल्सियस रहा था.

मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में आज भी बेहतर धूप निकली है पर न्यूनतम तापमान कल के 5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में आज घटकर 4.8 डिग्री सेल्सियस हो गया.

प्रदेश के गया जिले में आज न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि कल इस मौसम में सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था .

प्रदेश के दो अन्य प्रमुख शहरों भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान कल क्रमश: 8 और 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा था जो आज क्रमश: 7.5 और 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तापमान, सर्दी, बिहार, पटना, मौसम, Temprature, Winter, Bihar, Patna, Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com