विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

खान सर के सामने उनकी पत्नी का घूंघट उठाकर किसने देखा चेहरा? देखते रह गए खान सर!

पटना में खान सर के रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी शिरकत की. और नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते वो दिखाई दिए. खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शरीक हुए और नयी पारी के लिए खान सर को बधाई दी.

देश भर में ख़ान सर के नाम से प्रसिद्ध फेमस यूट्यूबर और शिक्षक ख़ान सर ने कुछ दिनों पहले ही शादी कर है.
नई दिल्ली:

ख़ान सर जैसी देश के जानी मानी शख्सियत की शादी का रिसेप्शन हो और सितारे जमीन पर ना उतरे. ऐसा भला कैसे हो सकता है. खान सर ने बिहार के पटना में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया. लेकिन राजनीति, शिक्षा समेत कई फील्ड्स की मशहूर हस्तियां उन्हें बधाई देने पहुंची. केडी कैंपस की फॉउंडर नीतू मैम भी रिसेप्शन में पहुंची . जिन्होंने मिसेज खान यानी खान सर की वाइफ ए.एस खान का मुखड़ा भी देखा. मतलब जिस चेहरे की एक झलक पाने के लिए खान सर के लाखों फैंस बेताब थे. उस चेहरे को देखना नीतू मैम ने. और वीडियो इंस्टा पर शेयर भी किया. 

  • देश भर में ख़ान सर के नाम से प्रसिद्ध फेमस यूट्यूबर और शिक्षक ख़ान सर ने कुछ दिनों पहले शादी कर ली है.
  •  इसकी जानकारी उन्होंने अपने छात्रों को सबसे पहले क्लास लेते के दौरान दी थी. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. 
  • खान सर ने अपनी पत्नी का नाम “ए. एस. खान” बताया है.
  • खान सर ने 2 जून 2025 को पटना में एक रिसेप्शन आयोजित किया था.
  • यह रिसेप्शन पटना कि पनाच होटल में रखा गया था. 
  • इसके अलावा, वे 6 जून 2025 को अपने छात्रों के लिए एक विशेष भोज का आयोजन करेंगे.
  • जिसकी जानकारी ख़ान सर ने छात्रों को ख़ुद दिया है.

Physicswallah के अलख पांडे सर भी खान सर को बधाई देने पहुंचे. इस दौरान एक फनी मोमेंट भी कैमरे में कैद हुआ. दरअसल, अलख सर फोटो खिंचवाने के लिए खान सर और उनकी पत्नी के बीच में खड़े होना चा रहे थे. लेकिन खान सर ने उन्हें हाथ से पकड़कर अपनी तरफ कर लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ. 

पटना में खान सर के रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी शिरकत की. और नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते वो दिखाई दिए. खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शरीक हुए और नयी पारी के लिए खान सर को बधाई दी. उनके अलावा बिहार के मंत्री नीतीश मिश्रा, मंत्री सुनील कुमार, VIP पार्टी के प्रमुख पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी खान सर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए. 

तो ये था खान सर की शादी के रिसेप्शन पार्टी की कुछ हाइलाइट्स. अब सबकी नजरें 6 जून को होने वाली उस पार्टी पर टिकी हैं जो खान सर ने अपने स्टूडेंट्स के लिए रखी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir Reception Party, Khan Sir Wife Face, Khan Sir Wife Name, Khan Sir Wife Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com