विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

पटना में खान सर की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, घूंघट में दिखी दुल्हन; राज्यपाल और तेजस्वी समेत पहुंचे कई दिग्गज

इस रिसेप्शन पार्टी में पहली बार खान सर की पत्नी सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं, हालांकि वो घूंघट में थीं. उनका नाम एएस खान बताया जा रहा है, लेकिन उनकी पूरी पहचान अभी भी गोपनीय रखी गई है.

पटना:

देश भर में खान सर के नाम से प्रसिद्ध फेमस यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने कुछ दिनों पहले शादी कर ली थी. सोमवार को उन्होंने पटना के एक लग्जरी रिजॉर्ट में रिसेप्शन की पार्टी रखी. इस मौके पर बिहार की राजनीति के कई बड़े नाम वहां पहुंचे. इस दौरान उनकी 'पत्नी कौन है' इसको लेकर राज पर से भी पर्दा उठ गया.

खान सर ने जब से अपनी लाइव क्लास में अपनी शादी की घोषणा की थी, तब से ही उनके स्टूडेंट्स, फैंस, फॉलोअर्स... हर कोई उनकी पत्नी के बारे में जानना चाह रहा था. उनकी एक झलक देखने को बेताब था. जिससे 2 जून के पटना के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में पर्दा उठ गया.

Latest and Breaking News on NDTV

खान सर की इस पार्टी में बिहार के राज्यपाल, डिप्टी सीएम, शिक्षा मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय मंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं.

इस रिसेप्शन पार्टी में पहली बार खान सर की पत्नी सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं, हालांकि वो घूंघट में थीं. उनका नाम एएस खान बताया जा रहा है, लेकिन उनकी पूरी पहचान अभी भी गोपनीय रखी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

वैसे खान सर का असली नाम भी आज तक कम ही लोगों को पता है, ऐसे में उनकी पत्नी का पूरा नाम और डिटेल्स इतनी जल्दी कैसे बाहर आ सकता है.

बता दें कि खान सर ने अपने छात्रों के लिए 6 जून को एक विशेष भोज का आयोजन करने की घोषणा की है, जिससे उनकी छात्रों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि खान सर ने उस वक्त शादी की थी, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल था. इसलिए उन्होंने चुपचाप शादी रचा ली थी. इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वो तो फौज में जाकर देश के दुश्मनों के छक्के छुड़ाना चाहते थे, लेकिन परिवार, रिश्तेदारी और समाज की जिम्मेदारियों ने उन्हें बांध लिया.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir Reception Party, Khan Sir, Khan Sir Wife, Khan Sir Wife Name, Khan Sir Wife Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com