NEET Student Eating Video: पटना में फेमस टीचर खान सर की तीसरी रिसेप्शन पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन इस ग्रैंड पार्टी में एक खास बात सबका ध्यान खींच रही है. एक 16 वर्षीय NEET की तैयारी कर रहे छात्र प्रियरंजन की जबरदस्त डाइट. दरअसल, मधुबनी जिले के रहने वाले प्रियरंजन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल खोलकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. बातचीत में खुद प्रियरंजन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अकेले ही 25 मछली के सिर (मुड़े) और 30 चिकन लेग पीस खा लिए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि वो एक बार में 60-70 रोटियां भी आराम से खा सकते हैं.
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
प्रियरंजन को देख सब हैरान (Priyaranjan viral video)
प्रियरंजन ने मुस्कुराते हुए कहा, खाना सिर्फ प्लेट में जाना चाहिए, फिर मुंह में कब चला गया, पता ही नहीं चलता. बता दें कि यह पार्टी पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित की गई थी, जिसमें खान सर ने खासतौर पर NEET छात्रों को आमंत्रित किया था. इस खास मौके पर 156 से ज्यादा तरह के खाने के व्यंजन तैयार किए गए थे और खान सर खुद स्टूडेंट्स को खाना परोसते हुए भी नजर आए.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
खान सर की तीसरी रिसेप्शन पार्टी में खास इंतजाम (student eats 25 fish heads)
प्रियरंजन की थाली देखकर वहां मौजूद अन्य छात्र भी हैरान रह गए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह हर दिन इतना ही खाते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, अगर अच्छा खाना मिल जाए तो और भी खा सकते हैं. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी भूख और एनेर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस पार्टी को लेकर खुद खान सर ने कहा, आज मैं जो कुछ भी हूं, वह इन्हीं छात्रों की वजह से हूं, इसलिए ये मेरे VVIP गेस्ट हैं.

20 जून को थी लड़कियों की पार्टी (30 chicken legs eating challenge)
इससे पहले 20 जून को केवल लड़कियों के लिए दूसरी रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जिसमें 25,000 से ज्यादा छात्राएं शामिल हुई थीं. खान सर की इस रिसेप्शन पार्टी और प्रियरंजन के वायरल खाने वाले वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है. चाहे वह ज्ञान हो या भूख की जबरदस्त मिसाल.
ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं