बिहार के मधेपुरा से सांसद हैं पप्पू यादव (फाइल फोटो)
- मुजफ्फरपुर में जन अधिकार पार्टी के सांसद पप्पू यादव पर हमला
- सांसद ने कहा, बॉडीगार्ड नहीं होते तो मेरी हत्या हो जाती
- आपबीती बताते हुए फूट फूटकर रोने लगे पप्पू यादव
नई दिल्ली:
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के मुखिया और मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर बिहार के मुजफ्फरपुर में भारत बंद के दौरान (Bharat Bandh) हमला हुआ है. पप्पू यादव पर अज्ञात लोगों ने हमला किया. इस दौरान आपबीती बताते हुए पप्पू यादव भावुक हो गए और फूट फूटकर रोने लगे. पप्पू यादव ने ट्वीट कर हमले की जानकारी दी. उन्होंने लिखा 'नारी बचाओ पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर भारत बंद के नाम पर गुंडों ने हमला किया. कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा गया. आखिर बिहार में कोई शासन प्रशासन है, या नहीं! सीएम नीतीश कुमार आप किस कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं.' बता दें कि पप्पू यादव को वाई (Y) कटैगरी की सुरक्षा प्राप्त है.
यह भी पढ़ें : जानें बिहार में SC/ST एक्ट के खिलाफ सवर्णों के 'भारत बंद' का कैसा दिखा असर, कहां पर क्या हुआ
पप्पू यादव ने आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा 'हमें सभी जगह परेशान किया गया. उन्होंने कहा कि खबरा आए तो पीछे हमला कर दिया. मैं कह रहा था भाई मैं सपोर्ट में हूं कोई दिक्कत नहीं है. उसके बाद मुझको मां-बहन लगाकर गाली दी. साथ ही कहा कि अब दिखाते हैं गुंडई.
VIDEO : देखें हमले के बाद क्या कहा पप्पू यादव ने...
उन्होंने कहा, मेरा गार्ड नहीं होता तो मुझे ये लोग मार देते ये लोग. उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को फोन किया. आईजी को फोन किया. सीएम को फोन किए, नहीं उठाए मेरा फोन. उन्होंने कहा, 'सीएम के सचिव ने तो फोन उठाया भी. हमने कहा जान बचा लीजिए, हम फंस गए हैं, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली.' उन्होंने कहा, जिस तरह से मुझे मारा बता नहीं सकते. उन्होंने कहा कि जाति पूछ-पूछकर मारा गया.

इसके अलावा पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया, 'राज्य और केंद्र की सरकारें देश को जातीय-साम्प्रदायिक हिंसा-प्रतिहिंसा की आग में झोंक देना चाहते हैं. Y सिक्युरिटी सुरक्षा प्राप्त सांसद पर कट्टा लहराकर हमला हो सकता है तो आम लोगों की क्या दशा होगी? मैं नारी बचाओ पदयात्रा पर था तो दरिंदा ब्रजेश के संरक्षकों ने हमला करवाया है.
VIDEO : एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बुलाया भारत बंद
बता दें कि एससी/एसटी कानून के विरोध में सवर्ण समुदायों ने भारत बंद बंद किया था.

#महाजंगलराज का नंगा नाच#नारी_बचाओ_पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर #BharatBandh के नाम पर गुंडों ने हमला किया,कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा है। आखिर बिहार में कोई शासन-प्रशासन है, या, नहीं!CM @NitishKumar आप किस कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 6, 2018
पप्पू यादव ने आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा 'हमें सभी जगह परेशान किया गया. उन्होंने कहा कि खबरा आए तो पीछे हमला कर दिया. मैं कह रहा था भाई मैं सपोर्ट में हूं कोई दिक्कत नहीं है. उसके बाद मुझको मां-बहन लगाकर गाली दी. साथ ही कहा कि अब दिखाते हैं गुंडई.
VIDEO : देखें हमले के बाद क्या कहा पप्पू यादव ने...
राज्य और केंद्र की सरकारें देश को जातीय-साम्प्रदायिक हिंसा-प्रतिहिंसा की आग में झोंक देना चाहते हैं। Y सिक्युरिटी सुरक्षा प्राप्त सांसद पर कट्टा लहराकर हमला हो सकता है तो आम लोगों की क्या दशा होगी? मैं #नारी_बचाओ_पदयात्रा पर था तो दरिंदा ब्रजेश के संरक्षकों ने हमला करवाया है। pic.twitter.com/zdXEsex6au
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) September 6, 2018
उन्होंने कहा, मेरा गार्ड नहीं होता तो मुझे ये लोग मार देते ये लोग. उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को फोन किया. आईजी को फोन किया. सीएम को फोन किए, नहीं उठाए मेरा फोन. उन्होंने कहा, 'सीएम के सचिव ने तो फोन उठाया भी. हमने कहा जान बचा लीजिए, हम फंस गए हैं, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली.' उन्होंने कहा, जिस तरह से मुझे मारा बता नहीं सकते. उन्होंने कहा कि जाति पूछ-पूछकर मारा गया.

हमले के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव फूट-फूट कर रोने लगे.
इसके अलावा पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया, 'राज्य और केंद्र की सरकारें देश को जातीय-साम्प्रदायिक हिंसा-प्रतिहिंसा की आग में झोंक देना चाहते हैं. Y सिक्युरिटी सुरक्षा प्राप्त सांसद पर कट्टा लहराकर हमला हो सकता है तो आम लोगों की क्या दशा होगी? मैं नारी बचाओ पदयात्रा पर था तो दरिंदा ब्रजेश के संरक्षकों ने हमला करवाया है.
VIDEO : एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बुलाया भारत बंद
बता दें कि एससी/एसटी कानून के विरोध में सवर्ण समुदायों ने भारत बंद बंद किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pappu Yadav, Bharat Bandh 2018, Pappu Yadav Was Beaten