फाइल फोटो
पटना:
बिहार में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी से 16 करोड़ की लेवी मांगकर पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है. बिहार के अरवल जिले में खगौल से बलिदाद तक टू लेन सड़क निर्माण में लगी कंपनी से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने कंपनी के सुपरवाइजर को फोन कर 16 करोड़ की लेवी की मांगी है. नक्सली नेता गणेश ने सुपरवाइजर मनीष कुमार को फोन कर लेवी मांगी है. इसके बाद मामलें की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी ने खुद कमान संभाली है.
ऑनर किलिंग : प्रेम संबंध से नाराज पिता ने दो हजार रुपये देकर बेटी की हत्या कराई
मिली जानकारी के मुताबिक कि सिंचाई विभाग की ओर से 165 करोड़ की लागत से खगौल से बारुण तक दो चरणों में नहर के ऊपर टू लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. सड़क निर्माण का जिम्मा रामकृपाली कंस्ट्रक्शन को मिला है. इसी कंपनी के सुपरवाइजर मनीष कुमार के मोबाइल पर 29 अक्टूबर को पहली बार 10 फीसदी लेवी की मांग की गई.
वीडियो : लालू की सुरक्षा में कटौती
यानी 165 करोड़ का लगभग 16 करोड़ की लेवी की मांग की गई थी. अब इसी मामले में लगातार फोन कर लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं