विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

सीएम नीतीश ने जताई उम्मीद, पटनावासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ओवरब्रिज के उद्घाटन के मौके पर यह जानकारी दी.

सीएम नीतीश ने जताई उम्मीद, पटनावासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सौगात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
पटना: केंद्र सरकार जल्द ही पटनावासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात देगी. यह दावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ओवरब्रिज के उद्घाटन के मौके पर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी पटना आए थे. यहां उनके साथ उनकी मुलाक़ात हुई. उस बैठक के दौरान बिहार सरकार को जल्द इस बारे में प्रस्ताव फ़ाइनल कर भेजने के लिए कहा गया हैं.

यह भी पढ़ें : पटना में 31 किमी के रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, नीतीश सरकार ने दी मंजूरी, रिपोर्ट केंद्र को भेजी

नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार मेट्रो रेल के लिए प्रयासरत है. राजधानी पटना में मेट्रो रेल के निर्माण में कोई बाधा न हो इसलिए जितने फ़्लाइओवर बनाए गए हैं, उसके डिज़ाइन में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. राजधानी पटना में जनसंख्या के दबाव के मद्देनज़र नीतीश ने पटना बाइपास के इलाक़े में एक नए फ़्लाइओवर के निर्माण की भी घोषणा की.

VIDEO : शुरू हुई हैदराबाद मेट्रो, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन


उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण का पचरा न हो, इसलिए वर्तमान सड़क के ऊपर इस फ्लाइओवर का निर्माण होगा. हालांकि इस समारोह में नीतीश ने माना कि बिहार में जितनी बड़ी संख्या में निर्माण कार्य हो रहा है, उसकी तुलना में यहां स्थानीय एजेंसी नहीं है. उनका कहना था कि बाहर की एजेंसी काम तो ले लेती है, लेकिन उसे ठीक से पूरा नहीं करती. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com