प्रतीकात्मक फोटो
पटना:
बिहार के वैशाली जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र एक गांव में पत्नी पर शक होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला और फरार हो गया. मृतक महिला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना इलाके की है. दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. पत्नी के मायके में रहने के कारण शक हुआ और उसने इस घटना को अंजाम दिया. मृतका के दादा ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2015 में पोती की शादी वैशाली निवासी अमोद कुमार से हुई थी.
बिहार के गोपालगंज में दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट, बाइक पर आए लुटेरे और....
वह वैवाहिक आयोजनों में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है. दहेज में बाइक के लिए भी अक्सर वह उनकी पोती को प्रताड़ित करता रहता था. प्रताड़ना से तंग आकर पोती मायके चली आई थी. बाद में बाइक देने का आश्वासन मिलने पर अमोद सात महीने पहले उसे ले गया, लेकिन गर्भवती होने की जानकारी होने पर उसकी पिटाई करने लगा और घटना वाले दिन भी पहले मारपीट की फिर उसे कमरे में बंदकर जला दिया.
वीडियो : दहेज के मामलों में सीधे गिरफ्तार पर सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार
बताया जाता है कि घटना होने पर ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को सूचित किया. इसके बाद परिजनों ने उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन कल देर रात उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं