लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की फाइल फोटो.
- लालू प्रसाद से मिलने के बाद बेटे तेजप्रताप कहां गए
- परिवार वाले ढूंढ रहे तेजप्रताप यादव को
- परिवार में विवाद के बाद तेजप्रताप के हर मूवमेंट पर सबकी निगाह
नई दिल्ली:
राजद नेता तेज प्रताप यादव रांची के अस्पताल में भर्ती अपने पिता लालू प्रसाद से मिलकर बोधगया लौटे मगर कहीं अज्ञात स्थान पर चले गए. उन्होंने किसी को अपने मूवमेंट के बारे में बताया नहीं. परिवार के सदस्यों का फोन भी नहीं उठाया. परेशान घर वालों ने हर संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन शुरू कर दी. हालांकि बाद में पता चला कि तेज प्रताप बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे थे. बहरहाल अब तक तेज प्रताप यादव घर नहीं पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते तेज प्रताप यादव घर अभी लौटना नहीं चाहते. गौरतलब है कि तेज प्रताप ने हाल में ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिये अदालत में अर्जी दायर की थी. दोनों की शादी तकरीबन छह महीने पहले हुई थी.
कब गायब हुए थे तेजप्रताप
बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बताया कि तेज प्रताप रांची से लौटने पर रविवार की रात्रि में बोधगया में एक होटल में ठहरे थे, लेकिन सोमवार को दोपहर वह पटना जाने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए. सर्वजीत ने फोन पर बताया "मैंने रात के खाने पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ तेज प्रताप से रविवार को मुलाकात की थी. वे थके हुए दिख रहे थे. सोमवार को उन्होंने अलविदा कहते यह कहा कि वे घर लौट रहे हैं. मुझे केवल रॉयल रेजीडेंसी होटल से उनके प्रस्थान करने तक की ही उनके बारे में जानकारी है".
बता दें कि राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से तेज प्रताप की शादी गत 12 मई को हुई थी. तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक को लेकर गत शुक्रवार को अदालत में आवेदन दिया था जिसके बाद से उनके परिवार के सदस्य उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करने के मनाने में लगे हुए हैं.
वीडियो- RJD में तेजस्वी Vs तेज प्रताप? : वर्चस्व को लेकर मची लड़ाई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejpratap Yadav, Tejpratap Yadav Missing, Tejpratap-Aishwrya Wedding, Lalu Prasad Yadav