ऑनलाइन दुनिया के सबसे चर्चित शिक्षकों में से एक..जो पर्सनल लाइफ को हमेशा परदे के पीछे रखते हैं. हम बात कर रहे हैं पटना के खान सर की जिन्होंने हाल ही में चुपचाप शादी कर ली. ना शोर, ना सोशल मीडिया पोस्ट..बाद में खुद सामने आकर उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शादी हो गई है.
अब सोमवार को उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी. मौके पर बिहार की राजनीति के कई बड़े नाम वहां पहुंचे. पटना में आयोजित खान सर के रिसेप्शन में जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे, तो महज बधाई देने तक बात नहीं रुकी. मंच पर जब तेजस्वी ने खान सर से हल्के फुहारों में पूछा कि बियाह कब हुआ आपका? तो जवाब ऐसा मिला कि खुद तेजस्वी भी हंस पड़े. खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के समय ही चुपचाप निकाह कर लिया था और फिर कहा कि मॉडल आप ही का था सर, चुपचाप करके बाद में बताना है. इस मज़ाकिया अंदाज पर तेजस्वी भी मुस्कुरा उठे.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
तेजस्वी यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया. वो मंच पर खान सर और उनकी पत्नी से मिले, बधाई दी और पूरे समय बेहद सहज नजर आए. खान सर ने कहा कि हम सोचे किसका कॉपी करें तो आप ही का कॉपी कर लिए. इस पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया भी उतनी ही दिलचस्प थी - हंसी के साथ सिर हिला कर मंज़ूरी देते दिखे. रिसेप्शन समारोह पटना के सगुना मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया, जहां शिक्षा जगत की हस्तियों के साथ-साथ कई राजनीतिक चेहरे भी नजर आए, लेकिन सभी की नजरें तेजस्वी यादव और खान सर की जुगलबंदी पर टिकी रहीं.
इस दौरान खान सर अपनी पत्नी का हाथ थामे मंच पर पहुंचे. उनकी पत्नी घूंघट में थीं. खान सर ने जब से अपनी लाइव क्लास में अपनी शादी की घोषणा की थी, तब से ही उनके स्टूडेंट्स, फैंस, फॉलोअर्स... हर कोई उनकी पत्नी के बारे में जानना चाह रहा था. उनकी एक झलक देखने को बेताब था. जिससे 2 जून के पटना के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में पर्दा उठ गया. इस रिसेप्शन पार्टी में पहली बार खान सर की पत्नी सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं, हालांकि वो घूंघट में थीं. उनका नाम एएस खान बताया जा रहा है, लेकिन उनकी पूरी पहचान अभी भी गोपनीय रखी गई है.
समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन जो पल सबसे ज़्यादा चर्चा में है, वो तेजस्वी और खान सर के बीच की वो बातचीत है, जिसमें एक नेता और शिक्षक के रिश्ते में अपनापन झलकता है. खान सर अब 6 जून को अपने छात्रों के लिए भी एक खास भोज का आयोजन कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल चर्चा उस ‘चुपचाप शादी' की है, जिसे उन्होंने तेजस्वी यादव से प्रेरित होकर किया और खुद तेजस्वी ने भी उस बात को मुस्कराते हुए स्वीकारा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं