विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

घूंघट में वायरल हो रही तस्वीरें, जानें कौन है खान सर की बेगम

खान सर ने स्‍टूडेंट्स से कहा, "ये बात सबसे पहले हमने आपको बताई. क्‍योंक‍ि हमारा वजूद आप लोगों से है." उन्होंने कहा क‍ि 6 जून के आसपास भोज करेंगे.

घूंघट में वायरल हो रही तस्वीरें, जानें कौन है खान सर की बेगम

फेमस शिक्षक खान सर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं. बीते दिनों में खान सर ने पटना के एक बड़े होटल में रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी, जिसमें शिक्षा और राजनीतिक जगत के तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी. खान सर के रिसेप्शन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. अब सोशल मीडिया पर सवाल है कि खान सर की वाइफ कौन है?  हालांकि, अब इस राज से भी पर्दा उठ गया है.

खान सर की वाइफ का नाम ए एस खान है. रिपोर्ट्स के के मुताबिक खास सर की पत्नी ए. एस खान बिहार के सीवान की रहने वाली हैं. कहा यह भी जा रहा है कि खान सर की पत्नी सरकारी अधिकारी हैं. हालांकि, अभी तक इसके बारे में अधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

खान को दहेज में क्या मिला?

खान सर ने क्लास में छात्रों को बताया कि दहेज में पांच चीजे ल‍िए. दहेज में म‍िट्टी की सुराही, म‍िट्टी का घड़ा, देहात वाला लकड़ी का फंखा, कुरान शरीफ और जानमाज ल‍िया. दहेज में इतना ही ल‍िया. प्राचीन काल में यही परंपरा थी और यही ल‍िया. उन्होंने कहा क‍ि हम दहेज के ख‍िलाफ रहते हैं. मेरे सामने दहेज की बात कर दे तो खुद उसकी ख‍िलाफत करता हूं. 

ब‍िहार के खान सर ने गुपचुप तरीके से अपनी शादी कर ली. सबसे पहले अपने स्‍टूडेंट्स को खुशखबरी दी. इसके बाद लोग खान सर को बधाई दे रहे हैं. सोशल मीड‍िया पर उनका वीड‍ियो भी वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने स्‍टूडेंट्स को बताया, "इस युद्ध के बीच हमने अपना ब्‍याह भी कर ल‍िया. अब आप लोगों के ल‍िए हम भोज की व्‍यवस्‍था कर रहे हैं." 

खान सर ने स्‍टूडेंट्स से कहा, "ये बात सबसे पहले हमने आपको बताई. क्‍योंक‍ि हमारा वजूद आप लोगों से है." उन्होंने कहा क‍ि 6 जून के आसपास भोज करेंगे. इसके साथ ही खान सर की र‍िसेप्शन पार्टी का एक कार्ड भी सामने आया है, ज‍िसमें उनकी पत्‍नी का नाम ए एस खान ल‍िखा है. इसके मुताब‍िक, पटना के दानापुर के एक बैंक्‍वेट हॉल में 2 जून को भोज का आयोजन क‍िया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir, Khan Sir's Marriage, Khan Sir's Wife, Teacher Khan Sir, Patna Khan Sir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com