विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

जैसे आप किए वैसे ही हम किए...चुपचाप शादी करने पर खान सर का तेजस्वी को मजेदार जवाब

खान सर ने पिछले दिनों बड़े ही गुपचुप ढंग से शादी कर ली. जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. उन्होंने अपनी शादी की जानकारी क्लास के दौरान थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

जैसे आप किए वैसे ही हम किए...चुपचाप शादी करने पर खान सर का तेजस्वी को मजेदार जवाब
खान सर की दावत में तेजस्वी यादव की शिरकत
पटना:

सोशल मीडिया की दुनिया में खान सर जितने पॉपुलर है, वैसी ही चर्चा इंटरनेट पर उनकी गुपचुप तरीके से की गई शादी की हो रही है. शादी के बाद जब खान सर ने लोगों के लिए दावत का रखीं तो उसमें तमाम बड़े लोग पहुंचे. शादी के रिसेप्शन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिनमें लोग खान सर को शादी की बधाइयां देते दिख रहे हैं. तेजस्वी यादव भी खान सर को शादी की बधाई देने पहुंंचे थे. जब तेजस्वी यादव, खान सर को शादी की बधाई दे रहे थे तो वो भी खुद को ये पूछने से नहीं रोक सके कि क्या हुआ, ब्याह कब था?

हम तो आप की मॉडल अपनाए...

तेजस्वी यादव के सवाल पर खान सर ने जवाब देते हुए कहा कि इंडिया पाकिस्तान के जंग में हमने भी एकदम आप ही का मॉडल अपनाया कि चुपचाप कर लेना है और फिर बताना है. बस परिवार के लोग थे वो भी सिर्फ 12 या 13. जैसे आप किए वैसे ही किए. हमको लगा कैसे करेंगे तो आप ही को कॉपी कर लिए. जब खान सर और तेजस्वी यादव के बीच ये बातचीत हो रही थी, तब वहां खड़े लोग इस लम्हें को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे. जिसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया, तभी ये वीडियो वायरल हो रहा है.

खान सर की दावत में खास मेहमानों की शिरकत

सोमवार को उन्होंने पटना के एक लग्जरी रिजॉर्ट में रिसेप्शन की पार्टी रखी. इस मौके पर बिहार की राजनीति के कई बड़े नाम वहां पहुंचे. इस दौरान उनकी 'पत्नी कौन है' इसको लेकर राज पर से भी पर्दा उठ गया. खान सर ने जब से अपनी लाइव क्लास में अपनी शादी की घोषणा की थी, तब से ही उनके स्टूडेंट्स, फैंस, फॉलोअर्स... हर कोई उनकी पत्नी के बारे में जानना चाह रहा था. उनकी एक झलक देखने को बेताब था. जिससे 2 जून के पटना के ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में पर्दा उठ गया. खान सर की इस पार्टी में बिहार के राज्यपाल, डिप्टी सीएम, शिक्षा मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय मंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir Marriage Video, Khan Sir Tejashwi Yadav Video, Khan Sir Reception Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com