शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा रद्द कर दी गई है.
पटना:
बागी नेता शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता खत्म होने पर जेडीयू ने तंज कसा है.जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार को शरद यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अब केवल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद 'जिंदाबाद' कहने से काम नहीं चलेगा अब लालू के पुत्र तेजस्वी, तेजप्रताप और राबड़ी देवी का भी गुणगान करना होगा.
शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता हुई खत्म, दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
उन्होंने कहा, "शरद और अली अनवर ने जब राजनीति में भ्रष्टाचार और परिवारवाद के परिचायक लालू प्रसाद 'जिंदाबाद' का नारा लगाया था, तब जद (यू) ने राज्यसभा सचिवालय में उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन दिया था. इस निर्णय का जद (यू) स्वागत करता है, इससे राजनीति में शुचिता का संदेश गया है."
निर्वाचन आयोग ने जेडीयू के चुनाव चिह्न पर नीतीश के पक्ष में आदेश पारित किया
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से दलबदल कानून की रक्षा हुई है. नीरज ने शरद यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्हें सलाह दी, "शरद जी, अब राजनीति धर्नाजन का माध्यम है, यह सिद्घांत के रूप में अपने जीवन में प्रतिपादित कीजिए, अब केवल यही रास्ता बचा है."
वीडियो : जब नीतीश कुमार ने दी थी शरद यादव को चुनौती
गौरतलब है कि जद (यू) के बागी सांसद शरद यादव और अली अनवर को सोमवार को राज्यसभा से अयोग्य करार दिया गया। उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई. राज्यसभा में जद (यू) के नेता आरसीपी सिंह की याचिका पर यह फैसला किया गया. नीतीश कुमार के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद ये दोनों नेता नाराज चल रहे थे और पार्टी से बगावत कर दी थी.
इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं